Jul 17, 2022
By: Shivangi Chauhanपवित्रा और एजाज लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। एजाज खान कथित तौर पर पवित्रा के फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। जल्द ही कपल शादी करने का प्लान बना रहा है।
Credit: Instagram
बिग बॉस 14 के घर के अंदर दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया था। फिलहाल दोनों के साथ रहने की खबरें आ रही हैं।
Credit: Instagram
कुंडली भाग्य के संजय गगनानी, अभिनेत्री पूनम प्रीत को डेट कर रहे हैं। पिछले साल शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
Credit: Instagram
सनम जौहर और अबीगैल पांडे करीब सात साल से साथ हैं। 4 साल लिव इन में रहने के बाद कपल ने सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।
Credit: Instagram
देबिना और गुरमीत को टेलैंट हंट कॉम्पटीशन में मिलने के बाद प्यार हो गया था। 5 साल तक डेटिंग और लिव-इन में रहने के बाद कपल शादी के बंधन में बंधा।
Credit: Instagram
हॉरर फिल्म के सेट पर बिपाशा बसु से मिलने के बाद करण सिंह ग्रोवर को प्यार हो गया था। काफी समय तक लिव-इन में रहने के बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
दिव्या और वरुण टेलीविजन के पावर कपल में से एक थे। दोनों लिव-इन में रहे और साथ में घर भी खरीदा था। लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Credit: Instagram
कृष्णा शाह ने 2013 में कश्मीरा शाह से शादी की थी। शादी से पहले दोनों नौ साल से अधिक समय तक रिलेशनशिप में और लिव इन में थे।
Credit: Instagram
अनुपमा की अभिनेत्री अश्लेषा सावंत 2004 से अभिनेता संदीप बसवाना के साथ लिव-इन में थीं। दोनों ने 2011 में शादी कर ली थी और अभी भी एक साथ हैं।
Credit: Instagram
शादी के पहले से ही ये दोनों एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। अंकिता उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। हाल ही में दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स