वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का रिश्ता अब किसी से छुपा हुआ नहीं है। काफी समय से इस बात की चर्चा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
दोनों का रिश्ता तब का है जब वरुण ने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था। तभी से नताशा अपने बॉयफ्रेंड वरुण के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं।
वरुण अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ कमिटेड हैं। उनकी बचपन की दोस्ती एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुई थी।
वरुण के लिए नताशा दलाल चाइल्डहुड स्वीटहार्ट हैं। दोनों स्कूल में साथ में पढ़ते थे और 20 की उम्र तक वे सिर्फ दोस्त थे।
पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
बीच में एक खबर आई थी कि दोनों के बीच में तकरार हो गई है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया।
नताशा दलाल के साथ रहने के लिए वरुण धवन ने अलग से घर खरीदा था।
नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला।
नताशा वरुण के परिवार का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं और अक्सर गेदरिंग में साथ नजर आती हैं।
वरुण ने करण जौहर के पॉप्युलर टॉक शो 'काफी विद करण 6' में कबूल किया कि वह नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं और उनसे शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स