दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया था। इस खबर ने पूरा देश को चौंका दिया।
सुशांत सिंह राजपूत जिंदादिली की मिसाल थे। उनकी खुशमिजाजी के किस्से फिल्मी सितारे और उनके तमाम करीबी खूब किया करते थे।
सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे पिता और 4 बहनों को छोड़कर चले गए हैं। सुशांत की एक बहन नुपुर मुंबई में रहती हैं जबकि एक बहन विदेश में रहती है।
21 जनवरी 1986 को पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत मूलरूप से पूर्णिया के रहने वाले थे। हालांकि उनका परिवार पटना में रहता है।
सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय तक टीवी पर काम किया। साल 2008 में किस देश में है मेरा दिल से उन्होंने डेब्यू किया था। इसमें वह सेकंड लीड में थे।
सुशांत सिंह राजपूत को जीटीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से घर घर में पहचान मिली। इस सीरियल में उन्हें उनका पहला प्यार यानि अंकिता लोखंडे मिली थीं।
2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे को अलविदा कह बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म काई पो चे से उन्होंने डेब्यू किया था।
शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी, राब्ता, केदारनाथ, सोनचिरिया, छिछोरे जैसी फिल्मों ने सुशांत को शोहरत दिलाई।
दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ऐंट्रेंस एग्जाम में उन्हें 7वीं रैंक मिली थी, लेकिन इंजीनियरिंग को बीच में ही छोड़कर वे ग्लैमर की दुनिया की ओर बढ़ गए।
सुशांत सिंह राजपूत ने पटना शहर के सेंट कैरन हाई स्कूल और नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने तारों को देखने के लिए खासतौर पर लाखों की दूरबीन खरीदी थी। इससे जुड़ी कई पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां को बेहद प्यार करते थे। 16 साल की उम्र में ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था। अपने कई इंटरव्यूज में सुशांत ने मां को याद किया था।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स