Feb 17, 2021
By: Kuldeep Raghavप्रियंका ने अपनी जिंंदगी पर अनफिनिश्ड टाइटल से बुक लिखी है।
Credit: Zoom
प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। निक जोनस प्रियंका से 11 साल छोटे हैं और दोनों के बीच उम्र के अंतर पर खूब बहस हुई थी। इस उम्र के फर्क पर भी प्रियंका ने अपनी किताब में बात की।
Credit: Instagram
उन्होंने लिखा, "निक के साथ उनका रिश्ता एडवेंचर वाला रहा है। एक दूसरे की पसंद ना पसंद को समझा है। निक और उनके बीच उम्र को लेकर कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।"
Credit: Twitter
प्रियंका ने अपनी इस किताब में नाक की सर्जरी के बारे में बात की। प्रियंका ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी और वो मन मुताबिक न होने के कारण एक मजाक का मुद्दा बनकर रह गई।
Credit: Twitter
प्रियंका ने बताया कि 'मैं डॉक्टर के पास गई थी। मेरी नाक की नेजल केविटी में पॉलिप मिला, जिसे हटाना था। पॉलिप के लिए मैं सर्जरी कराने गई तो डॉक्टर से गलती से मेरी नाक की ब्राइड हट गई, जिसकी वजह से नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टियां हटीं तो मैंने अपनी नाक देखी और मैं डर गई।'
Credit: Twitter
जब वो काफी छोटी थी तो वो एक बंदरिया को देखकर काफी हंस रही थी क्योंकि वो बंदरिया काफी अजीब हरकत कर रही थी। प्रियंका को खुद पर हंसता देख बंदरिया पेड़ से नीचे उतरी और उन्हें कसकर एक तमाचा जड़ दिया।
Credit: Twitter
प्रियंका ने लिखा- वो उस वक्त मैं अमेरिका में 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी। पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के घर पर रहना पड़ रहा था। एक लड़का बॉब जो दसवीं क्लास में था। धीरे-धीरे उससे प्यार हो गया। मौसी की तरफ से किसी को भी डेट नहीं करने की सख्त हिदायत थी।
Credit: Instagram
मौसी जब घर पर नहीं थीं उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया था। एक रोमांटिक गाना बजा और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों किस करने ही वाले थी कि मौसी आ गईं।
Credit: Twitter
इसी किताब में प्रियंका ने अपनी शुरूआती दौर के संघर्ष का भी जिक्र किया है कि कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें अपने बॉडी के कई पार्ट्स को सर्जरी कराने के लिए कहा था।
Credit: Twitter
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब में उस घटना का भी जिक्र किया है जब डायरेक्टर ने एक गाने के लिए उनसे कहा था कि ‘अंडरगार्मेंट्स तो दिखने चाहिए वरना फिल्म देखने कौन आएगा।
Credit: Instagram