सोनू सूद ने साल 2002 में फिल्म शहीद-ए-आजम से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो भगत सिंह के रोल में नजर आए थे।
सोनू सूद ने साल 2002 के बाद कई और फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 2004 में रिलीज हुई मणि रत्नम की फिल्म युवा से।
सोनू सूद ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने ना केवल हिंदी बल्कि तमिल, तेलेगु, कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।
सोनू सूद भारतीय फिल्मों के साथ- साथ चाइनीज फिल्म में भी नजर आ चुके है। उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म कुंग फू योगा में काम किया था, जिसमें जैकी चैन भी थे।
सोनू सूद ने 23 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उनके दो बेटे हैं इशांत और अयान सूद।
सोनू सूद का अपना प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर रखा है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम शक्ति सागर प्रोडक्शंस है।
सोनू सूद के माता और पिता दोनों का निधन हो चुका है। वो सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें याद करते हैं।
सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई, जब वो मुंबई आए थे तब वो किसी को नहीं जानते थे।
सोनू सूद जब मुंबई आए तो उसके कुछ दिन बाद ही उनका जन्मदिन था। सोनू मुंबई में किसी को नहीं जानते थे और आधी रात को पुल पर बैठकर अकेले रोए थे।
कोरोना वायरस के बीच सोनू सूद गरीब, मजदूरों और जरूरत मंदों के हीरो बनकर सामने आए। उन्होंने लॉकडाउन में लोगों को उनके घर पहुंचाया, देश वापस लाए और नौकरी तक दिलवाई।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स