निक जोनस ने एक अमेरिकी चैट शो में बताया था कि हमारी सगाई से पहले कुछ महीने ही दोनों ने एक- दूसरे को डेट किया था और वो जानते थे कि यह सही है।
निक जोनस ने साल 2016 सितंबर महीने में प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था, 'मैं हमारे कई मुचुअल फ्रेंड्स से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए।'
निक जोनस ने बताया कि हम करीब 6 महीने तक मैसेज पर बात करते रहे, लेकिन हम असली में अब तक नहीं मिले थे। हम MET Gala में मिले थे और वहां हमने अच्छा समय बिताया था।
प्रियंका और निक 2017 में Vanity Fair Oscars की आफ्टर पार्टी में मिले थे। प्रियंका को देखकर निक उनकी तरफ आकर्षित होकर अपने घुटनों पर बैठ गए और पीसी से कहा कि तुम रियल हो, तुम अब तक कहां थीं?
प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के बाद निक को अपने अपार्टमेंट पर बुलाया, जहां दोनों ने कुछ समय तक बात की। इस मुलाकात के तीन दिन बाद निक ने अपनी मां को फोन किया।
निक जोनस ने अपनी मम्मी को बताया कि प्रियंका ही वो लड़की हैं जिससे वो शादी करना चाहते हैं। प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेट करने दोनों ग्रीस गए जहां उन्होंने प्रियंका को अपने दिल की बात बताई।
निक जोनस ने घुटनों पर बैठकर प्रियंका को प्रपोज करते हुए कहा, 'क्या तुम मुझसे शादी कर मुझे दुनिया का सबसे खुश शख्स बनाओगी?'
प्रियंका ने निक जोनस के प्रपोजल को हां कह दिया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने जोधपुर के उम्मैद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाजों से शादी कर ली।
प्रियंका और निक ने एक दूसरे के परिवार और कल्चर को बखूबी अपनाया है। निक तो शादी के तमाम फंक्शंस में भारतीय परिधानों में नजर आए।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स