Feb 22, 2022
By: Bhagya Yadavकपिल शर्मा भारत के जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा ने कई संघर्ष करने के बाद सपनों के शहर मुंबई में अपना आलीशान घर लिया है।
Credit: Instagram
कपिल शर्मा ने अपने घर को मॉडर्न लुक दिया है। अपने खूबसूरत घर में कॉमेडियन ने कलर कोऑर्डिनेटेड चीजें रखी हैं जो घर पर चार चांद लगा देती हैं।
Credit: Instagram
कपिल शर्मा का घर अंदर से दिखने में बहुत खूबसूरत है। उन्होंने अपने घर के दीवारों को शानदार लुक दिया है। उनके घर में जगह-जगह पर वॉल आर्ट देखने को मिलता है।
Credit: Instagram
कॉमेडियन ने अपने घर में फर्नीचर्स का चुनाव बहुत ध्यान से किया है। उनके घर के फर्नीचर्स बहुत कीमती और दिखने में खूबसूरत हैं जो घर के रंगों के साथ मेल खाते हैं।
Credit: Instagram
कॉमेडियन ने अपने घर को सजाने के लिए पेंटिंग्स का सहारा भी लिया है। उन्होंने अपने घर में एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स लगाई हैं।
Credit: Instagram
कपिल ने अपने घर में बहुत सारे डेकोरेटिव आइटम्स रखे हैं। जो भी कपिल के घर आता है उसकी नजरें इन डेकोरेटिव आइटम्स पर टिक जाती हैं।
Credit: Instagram
कपिल शर्मा दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों का रूम भी बहुत खूबसूरती से सजाया है।
Credit: Instagram
कई सेलिब्रिटीज की तरह कपिल शर्मा ने भी अपने घर में तरह-तरह के पौधे रखे हैं। यह पौधे उनके घर पर चार चांद लगा देते हैं।
Credit: Instagram
कपिल शर्मा के छत से बहुत शानदार नजारा दिखता है। रात में उनके घर से चांद के नजारे का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।
Credit: Instagram
कपिल शर्मा का सिर्फ घर ही नहीं बल्कि उनकी सोसायटी भी बहुत खूबसूरत है। उनकी सोसायटी एकदम साफ-सुथरी और पेड़-पौधों से भरी हुई है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स