रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दीपिका को मकाउ में हुए Zee Cine Awards में देखा था, इस दौरान दीपिका ने सिल्वर गाउन पहना हुआ था।
रणवीर सिंह ने खुद यह बात बताई थी कि दीपिका पादुकोण को देखकर ही वह फ्लैट हो गए थे।
साल 2013 में रणवीर और दीपिका ने फिल्म गोलियों की रासलीला... रामलीला में साथ काम किया। फिल्म में दोनों के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
साथ काम करने के बाद से ही खबरें आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक होने से बचाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके।
फिल्म के गाने अंग लगा दे की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को किस करते रहे थे।
साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में जब दीपिका पादुकोण अवॉर्ड लेने आईं तब रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके लिए गाना राम चाहे लीला गाया, जिस पर दीपिका शर्माए बिना नहीं रह पाईं।
एक मैगजीन के कवर पर साथ आने के बाद रणवीर ने इंटरव्यू में कहा था, 'जब दीपिका फ्रेम में होती हैं तब कोई भी किसी दूसरी चीज की तरफ नहीं देखता।'
फिल्म बाजीराव मस्तानी में फैंस का दिल जीतने के बाद दोनों दोनों अक्सर साथ दिखाई देने लगे और सरेआम फ्लर्ट करने लगे।
21 अक्टूबर 2018 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कार्ड शेयर किया।
दोनों ने 14- 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधि रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद से रणवीर दीपिका अक्सर एक- दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं।
शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नए जमाने के कपल्स को खास गोल दे रहे हैं कि काम के साथ रिश्ते को कैसे बरकरार रखा जाए।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स