आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ये दिवाली साथ सेलिब्रेट की। इस दौरान दोनों मां काली की पूजा में शामिल हुए।
मलाइका अरोड़ा ने यह दिवाली अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर व उनकी फैमिली के साथ सेलिब्रेट की। मलाइका ने अपने पेरेंट्स के साथ भी दिवाली फोटोज पोस्ट कीं।
ऋतिक रोशन ने भी इस खास दिन को फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।
करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। इस सेलिब्रेशन में उनकी बड़ी बहन करिश्मा भी साथ थीं।
अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल और बेटे युग के साथ दिवाली सेलिब्रेट की, इस मौके पर उनकी बेटी न्यासा उनके साथ नहीं थीं।
कंगना रनौत ने अपने ऑफिस में लक्ष्मी पूजा की और फिर परिवार संग घर पर दिवाली मनाई।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में लक्ष्मी पूजन किया।
दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण ने भी पिंक कलर की एथनिक ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की।
हाल ही में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की।
आयुष्मान खुराना ने अपनी पूरी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट की, जिसमें उनके पत्नी और बच्चों के अलावा पेरेंट्स और भाई भाभी भी शामिल हैं।
सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, इस दौरान उनके अन्य फैमिली मेंबर्स भी मौजूद थे।
जान्हवी कपूर ने अपने चाचा और एक्टर अनिल कपूर के घर दिवाली सेलिब्रेट की। यहां वो अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी के साथ पहुंची थीं।
दीया मिर्जा ने यह दिवाली अपने पति वैभव रेखी, बेटे और बेटी के साथ दिवाली मनाई। मालूम हो कि बेटी वैभव रेखी और उनकी पहली पत्नी की है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स