बच्चन परिवार कोरोना के चपेट में हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव है। चारों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है।
साल 2011 में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं। सोशल मीडिया पर ऐश बेटी के साथ फोटो शेयर करती हैं।
ऐश्वर्या राय अपने प्रोफेशनल टूर और प्रोग्राम के लिए आराध्या को अक्सर अपने साथ लेकर जाती हैं।
ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आराध्या के कारण खुद को कंप्लीट महसूस करती हैं। ऐश्वर्या राय आराध्या के स्कूल इवेंट्स में जाती हैं। आराध्या का होम वर्क करवाती हैं।
ऐश्वर्या राय की तरह ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी काफी स्टाइलिश हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के स्टाइल का खास ध्यान देती थीं।
ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो भी आराध्या के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- 'जिस दिन मेरा दूसरा जन्म हुआ था।'
आराध्या सोशल मीडिया पर भी सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई फॉलोवर्स हैं।
ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ भी वेकेशन पर जाया करती हैं।
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन ने भी कहा था कि ऐश्वर्या अपनी बेटी और फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।
ऐश्वर्या राय तेजी से रिकवर हो रही हैं। वहीं, फैंस बच्चन परिवार के जल्द ही स्वस्थ होने के लिए दुआ मांग रहे हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स