एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में पत्रलेखा से शादी की है। शादी में पत्रलेखा ने जो दुपट्टा ओढ़ा उसपर बंगाली में खास मैसेज लिखा था।
पत्रलेखा के दुपट्टे पर बंगाली भाषा में लिखा था, 'अमर पोरन भौरा भालोबाशा, अमी तोमर शो मोर पोन कोरिलम।' जिसका मतलब होता है, 'मैं प्यार से भरे अपने दिल को आपको सौंपती हूं।'
दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को एक्टर रणवीर सिंह से इटली में शादी की थी।
दीपिका पादुकोण के लाल रंग के दुपट्टे पर संस्कृत में लिखा था, 'सदा सौभाग्यवती भव:'। जिसका मतलब है एक विवाहित महिला के तौर पर आप हमेशा भाग्यशाली रहें।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में दिसंबर महीने में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस पर एक- दो नहीं बल्कि आठ मैसेज लिखे हुए थे।
प्रियंका के गाउन पर उनके पति निक का पूरा नाम निकोलस जैरी जोनस, पेरेंट्स मधु और अशोक का नाम और शादी की तारीख 1 दिसंबर 2018 लिखी हुई थी।
इसके अलावा प्रियंका के लहंगे पर ओम नम: शिवाय, फैमिली, होप, कंपैशन और लव लिखा हुआ था।
मालूम हो कि सब्यसाची ने बताया था कि प्रियंका का वेडिंग लहंगा बनाने में कोलकाता के 110 कशीदाकारों जुटे थे जिन्होंने 3720 घंटों में इसे तैयार किया था।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स