Jun 15, 2022
By: Dimple Alawadhiलोगों के लिए Aadhaar Card जितना जरूरी है, उतना ही इससे फ्रॉड भी होता है। कई लोग आपके आधार से आपको चूना लगा सकते हैं।
Credit: iStock
आधार कार्ड खो जाने पर जालसाज आपका डेटा चोरी कर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी भी आपके बैंक अकाउंट से सारे पैसे चोरी हो सकते हैं।
Credit: Twitter
धोखाधड़ी से बचने के लिए UIDAI आधार कार्ड होल्डर्स को ऑनलाइन Aadhaar Lock और अनलॉक करने की सुविधा देता है।
Credit: Twitter
जब आप अपना आधार कार्ड लॉक करेंगे, तो धोखेबाज लोग आपके आधार कार्ड के साथ ठगी नहीं कर पाएंगे।
Credit: BCCL
आधार कार्ड को लॉक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP और आधार के आखिरी चार अंक SMS कर दें।
Credit: Twitter
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। अब LOCKUID, आधार नंबर और ओटीपी लिखकर दोबारा 1947 नंबर पर एसएमएस भेज दें।
Credit: iStock
आप अपना डेटा सुरक्षित रखने के लिए यूआईडीएआई की आधार लॉक और अनलॉक सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
Credit: BCCL
आधार कार्ड को अनलॉक करने का तरीका भी बेहद आसान है। आप ऑनलाइन तरीके से भी इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
Credit: iStock
भारत के निवासियों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से फ्री में आधार कार्ड जारी किया जाता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स