शिवांगी जोशी को ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के रोल से बहुत पॉपुलैरिटी मिली।
शिवांगी जोशी की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार अपनी फ्लॉलेस स्किन को मेंटेन करने के लिए काफी प्रॉपर स्किनकेयर रुटीन फॉलो करती हैं।
शिवांगी जोशी अपनी स्किन पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाने की बजाय घरेलू नुस्खों को ज्यादा महत्व देती हैं। जानें क्या है आपकी चहेती टीवी स्टार शिवांगी के ब्यूटी सीक्रेट्स।
अभिनेत्री ने अपने स्किनकेयर रुटीन के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। शिवांगी ने बताया था कि वो अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में शहद डालकर पीने से करती हैं। इसके बाद में वो अपने दांतों को ब्रश करती हैं।
शिवांगी जोशी सुबह एक गिलास ग्रीन जूस भी पीती हैं। हालांकि उनको इसका स्वाद पसंद नहीं है, लेकिन हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए वह नियमित रूप से इसे पीती हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू टिप्स फॉलो करती हैं। उसके पसंदीदा उपायों में से एक शहद, ब्राउन शुगर और कॉफी को मिलाकर बनाया जाने वाला पैक है।
अभिनेत्री शिवांगी जोशी एक और खास फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। वो टमाटर के रस में चीनी मिलाती हैं और बाद में इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं।
एक खास ब्यूटी टिप शिवांगी रोजाना फॉलो करती हैं। वो सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप रिमूव करती हैं। साथ ही सोने से पहले वह ढेर सारा मॉइस्चराइजर स्किन पर लगाती हैं।
शिवांगी चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन भी काफी लगाती हैं, क्योंकि उन्हें धूप में घंटों शूटिंग करना पड़ता है, जो कि त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए वो सनस्क्रीन सभी स्किप नहीं करती हैं।
शिवांगी अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करती हैं। उनकी डाइट में फल और सब्जियों की अधिक मात्रा होती है। साथ ही वो बाहर का खाना, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करती हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स