बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर उम्र के साथ निखरती जा रही हैं। वैसे वह अब 40 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता।
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज उनके जीन हैं जो उनको फैमिली की ओर से मिले हैं। लेकिन अपने ब्यूटी रिजीम में वह कुछ खास बातों का ध्यान रखती हैं।
करीना कपूर नियमित रूप से योगा करती हैं। योगा से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है और इस तरह त्वचा पर दमक आती है।
त्वचा को हेल्दी रखने के लिए करीना बादाम के तेल का इस्तेमाल करती हैं। इस तेल को वह बालों में भी लगाती हैं।
करीना का ब्यूटी मंत्रा है गो नेचुरल। यही वजह है कि वह अपनी खूबसूरती की देखभाल के लिए घर की बनी चीजों पर ज्यादा भरोसा करती हैं।
करीना का मानना है कि त्वचा पर ग्लो बनाए रखने के लिए इसे पूरी नमी देना जरूरी है। वह जब भी चेहरा धोती हैं, मॉइश्चराइजर जरूर लगाती हैं। इससे त्वचा पर उम्र के निशान भी जल्दी नहीं आते।
करीना कपूर के ब्यूटी रिजीम में शहद भी शामिल है। शहद के एंटीऑक्सिडेंट जहां त्वचा को यंग रखते हैं, वहीं इससे स्किन को नमी भी मिलती है।
शूटिंग से इतर करीना को आप नेचुरल लुक में ही ज्यादा देखेंगे। वह ज्यादा मेकअप में विश्वास नहीं करती हैं क्योंकि इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को रूखा बना सकता है।
एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि वह हर दिन कम से कम 6 गिलास उबला हुआ पानी पीती हैं। खूबसूरत त्वचा के लिए ये जरूरी है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स