अक्सर लोग कोहनी के कालेपन से परेशान होते हैं। कोहनी काली हो तो अपनी पसंद के कपड़े पहनना भी कई बार मुश्किल हो जाता है।
Credit: iStock
आज हम आपको बता रहे हैं घर में मौजूद चीजों से कोहनी के कालेपन को दूर करने के आसान तरीके।
Credit: iStock
खीरे की कटी हुई स्लाइस को 15 मिनट तक कोहनी पर रगड़ें और 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो दें।
Credit: iStock
नींबू का रस के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिलाएं और एक मिनट तक कोहनी पर रगड़ें। इसे 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें।
Credit: iStock
ऐलोवेरा जेल और दूध की बराबर मात्रा से पेस्ट बन लें और इसे कोहनी पर लगाएं। इसे रात भर कोहनी पर लगा छोड़ दें और अगली सुबह धो दें।
Credit: iStock
एक आलू को अच्छी तरह कसकर इसका रस निकाल लें और कोहनी के काले हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
Credit: iStock
एक चम्मच दूध में थोड़ी सी हल्दी डालकर मिला लें और कोहनी पर लगाएं। इसे सूखने तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Credit: iStock
हल्दी रंग निखारती है और डेड स्किन भी हटाती है।
Credit: Zoom
2 चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस और बेकिंग सोड़ा मिला लें। इसे कोहनी के काले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो दें।
Credit: iStock
नारियल का तेल भी कोहनी का कालापन दूर करने में मदद करता है। कोहनी पर नारियल का तेल लगाकर 2-3 मिनट मसाज करें। चाहें तो इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स