Mar 4, 2021
हम सभी की चाहत होती है कि हमारा चेहरा पिक्चर परफेक्ट लगे। चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन जरूरी होता है।
Credit: istock
फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हेल्थ के साथ चेहरे का नूर भी बढ़ाते हैं।
Credit: Zoom
आंवला में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सुबह नियमित रूप से खाली पेट आंवले के रस का सेवन करने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो त्वचा को कमसिन बनाये रखने में मदद करता है।
Credit: istock
रोज एक सेब खाने से त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मिलता है। ये त्वचा को अंदर से निखार लाने में मदद करता है। इसमें फ्री रैडिकल्स होते हैं, जो झुर्रियों को समय से पहले आने से रोकने में मदद करते हैं।
Credit: istock
स्ट्रॉबेरी में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है। खाने के साथ-साथ आप स्ट्रॉबेरी के पैक और मास्क भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
Credit: istock
एवोकाडो में विटामिन-ई और स्वस्थ वसा से भरपूर होता है। ये नमी को लॉक करता है और वक्त से पहले झुर्रियों, मुंहासे और बेजान त्वचा को रोकने में मदद करता है।
Credit: istock
आम एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए से भरपूर होता है, जो त्वचा पर वक्त से पहले एजिंग या झुर्रियों की परेशानी से बचाता है। साथ ही त्वचा की चमक और कसाव को बरकरार रखता है। यह त्वचा की नई कोशिकाओं को बढ़ने में भी मदद करता है।
Credit: istock
पपीता त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा की अशुद्धियों को दूर कर त्वचा को साफ करता है।
Credit: istock
अमरूद,विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-सी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाली क्षति से बचाता है। नए कोशिकाओं को बनने में मदद करता है।
Credit: istock
संतरे के छिलके में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होता हैं जो स्किन की समस्याओं को दूर करने मे मददगार है। संतरे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट चमकती स्किन के लिए भी कारगर है।
Credit: istock
Thanks For Reading!