दिव्यांका छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा हैं। ये हैं मोहब्बतें ने उनको खासतौर पर घर घर पॉपुलर कर दिया।
दिव्यांका की स्किन नैचुरली भी काफी अच्छी और ग्लोइंग है, इसे बनाए रखने के लिए वो खास स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं। जानें उनकी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों का ब्यूटी सीक्रेट।
छोटे पर्दे की पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दिव्यांका को हेवी मेकअप लगाना पसंद नहीं है। वो नेचुरल ब्यूटी में यकीन करती हैं।
दिव्यांका बेसिक और आसान स्किन केयर रूटीन करती हैं। जिसमें क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग शामिल है। सुबह में भी वो फोमिंग फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद में मॉइश्चराइजर लगाती हैं।
दिव्यांका हफ्ते में दो बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करती हैं। एक्सफॉलिएट के लिए वो मार्केट में मिलने वाले किसी स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करती हैं।
चेहरे पर एक्ट्रेस चीनी का इस्तेमाल करती हैं। चेहरा धोकर वो हाथों में चीनी लेकर चेहरे पर हल्के से स्क्रब करती हैं। वहीं बॉडी के लिए सी सॉल्ट और कैस्टर ऑयल को मिक्स करके स्क्रब करती हैं।
दिव्यांका हफ्ते में एक बार बेसन, दूध और हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं। इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और स्किन भी ग्लोइंग हो जाती है।
ड्राई स्किन के लिए दिव्यांका का होम मेड पैक कमाल है। इस पेस्ट को लगाने से डेड स्किन हट जाती है। बेसन, हल्दी का स्क्रब चेहरे पर एंटी फंगल के रूप में काम करता है और दूध नमी बनाए रखता है।
हेयर केयर के लिए दिव्यांका त्रिपाठी गर्म पानी से बाल धोती हैं और उसके बाद ठंडे पानी से कंडीशन करती हैं। इससे उनके बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाते हैं।
दिव्यांका अपने आपको हाइड्रेट रखती हैं। हर दिन एक्ट्रेस कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीती है और स्किन को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग रखती है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स