बर्फ में आपकी खूबसूरती का राज भी छिपा है। कम ही लोग जानते हैं कि दमकती त्वचा के लिए बर्फ भी आजमाई जा सकती है।
अक्सर लोग डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं। बर्फ को आंखों के नीचे लगाने से आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने में मदद मिलती है।
अपने चेहरे पर बर्फ लगाने से आपको उन मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। बर्फ के टुकड़े को कपड़े में बाधकर उसे चेहरे पर लगाएं।
स्किन में बहुत से छिद्र होते हैं जो डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। लेकिन इनमें गंदगी भी होती है जिसे साफ करने में बर्फ मदद करती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से ये छिद्र साफ हो जाते हैं और त्वचा चमकदार हो जाती है।
त्वचा पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं, जिससे उम्र ज्यादा लगती है। बर्फ का इस्तेमाल आपको झुर्रियों से निजात दिलाता है।
बर्फ चेहरे से बाल को हटाने में मदद करती है। हालांकि बर्फ से चेहरे के बाल धीरे- धीरे हटते हैं लेकिन यह परमानेंट इलाज हो सकता है।
अच्छी और ग्लोइंग स्किन सभी चाहते हैं और इसमें बर्फ आपकी मदद कर सकती है। चेहरे पर रोजाना बर्फ लगाएं धीरे- धीरे कर आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगेगा।
क्या आपके होंठ फटे रहते हैं? अगर हां तो उनका इलाज है बर्फ। बर्फ के टुकड़े को होठों पर लगाने से यह नर्म होते हैं जिससे यह फटते नहीं हैं।
अक्सर लोग ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं लेकिन बर्फ के इस्तेमाल से इसपर भी काबू पाया जा सकता है। बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा के छिद्र सिकुड़ जाते हैं और इससे ऑयल भी कम होता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स