अनुष्का शर्मा की स्किन काफी ग्लो करती है। त्वचा की केयर के लिए अनुष्का होम मेड फेस पैक लगाती हैं।
अनुष्का अपना ग्लो बरकरार रखने के लिए स्किन को डिटॉक्सीफाई करती हैं जिससे त्वचा डल नहीं होती। डिटॉक्स करने से चेहरे की नमी बनी रहती है और चमक आती है।
अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए अनुष्का शर्मा घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। उनके इस ब्यूटी सीक्रेट का नाम नीम फेस पैक है।
अनुष्का सप्ताह में 1-2 बार इस पैक इस्तेमाल जरूर करती हैं। इसे बनाने के लिए अनुष्मा खास 4 इनग्रीडियंट की इस्तेमाल करती हैं जो कि आसानी से घर पर मिल जाते हैं।
पहला सबसे जरूरी इनग्रीडियंट नीम है। फेस पैक के लिए करीब 2 चम्मच नीम का पाउडर ले सकते है। अगर पाउडर नहीं है तो नीम की पत्तियों को पीस कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम पाउडर के बाद इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। गुलाब जल त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट रखता है बल्कि यह चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी मदद करता है।
फेस पैक में अब 1 चम्मच दही और थोड़ा सा दूध मिलाकर इसे तैयार करें। दही और दूध ऑयली से लेकर ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो पिंपल्स को दूर भगाता है।
एक बाउल में इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अनुष्का अपने चेहरे से गर्दन तक इसे अच्छी तरह से लगाती हैं। जब ये सूख जाता है तो साफ पानी से धो लेती हैं।
अनुष्का के इस बेहतरीन फेस पैक से उन्हें नैचुरल निखार मिलता है। साथ ही झाईयां, पिंपल, एक्ने जैसी समस्याओं से भी इस पैक के जरिए छुटकारा मिलता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स