ऐश्वर्या राय बच्चन 40 पार भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
ऐश्वर्या अपनी स्किन का काफी ख्याल रखती हैं और मेकअप को लेकर भी चूजी हैं। एक्ट्रेस कुछ खास मेकअप ट्रिक्स अपनाती हैं जिसकी वजह से वो हमेशा अपनी उम्र से कम की नजर आती हैं।
ऐश्वर्या अपनी आंखों का बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही विंग्ड आई मेकअप करती हैं जो उनकी आंखों को अच्छा शेप देता है। इसका शेप अपने मनमुताबिक चूज किया जा सकता है।
ऐश्वर्या का ब्राइट और वाइब्रेंट रेड सबसे पसंदीदा लिपस्टिक शेड है। वो रेड लिपस्टिक को इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं कि उनका हर लुक स्पेशल लगने लगता है।
ऐश्वर्या हमेशा ही अपने बालों को ब्लो-ड्राय रखती हैं। वो बालों को वेवी लुक देकर खुला ही छोड़ देती हैं। इसे आप एथनिक और वेस्टर्न किसी भी लुक के साथ ट्राय कर सकते हैं।
हाइलाइटर्स मेकअप को परफेक्ट बनाने का एक आसान तरीका है। खूबसूरत लुक के लिए आप ऐश्वर्या की तरह चीकबोन, ब्रो बोन, नोज और जॉ लाइन पर हाइलाइटर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐश्वर्या हमेशा ही डार्क और स्ट्रेट आइब्रोज में नजर आती हैं। स्ट्रेट आइब्रोज उनके लुक्स को क्लासी और उन्हें यंग दिखाता है। आप इसे ट्राय कर सकते हैं।
वैसे ग्लिटर्स भी मेकअप में खूब पसंद किया जाता है। आप ऐश्वर्या की तरह ग्लिटर्स के इस्तेमाल से खास एरिया को हाइलाइट कर सकते और अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
ऐश्वर्या अपने हेयर कलर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। ऐश्वर्या ने अपने बालों के एंड्स पर रेड हाइलाइट्स करवा रखे हैं जो कि उनके चेहरे के ग्लो को बढ़ा देते हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स