के.एल.राहुल ने आथिया शेट्टी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर विश किया है। के.एल.राहुल ने आथिया के साथ अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है।
केएल राहुल भारतीय टीम का विश्वसनीय चेहरा हैं और उनकी खासी पॉपुलैरिटी है।
आथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सूरज पंचोली थे।
पहली फिल्म के लिए आथिया शेट्टी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नोमिनेट किया गया था।
आथिाया शेट्टी फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर, इलियाना डीक्रूज के साथ नजर आई थीं।
आथिया शेट्टी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर आथिया अपने कई फोटोशूट शेयर किया करती हैं।
आथिया इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फॉलोवर्स हैं। आथिया शेट्टी के इंस्टाग्राम पर लगभग तीन मिलियन फॉलोवर्स हैं।
आथिया शेट्टी आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में काम किया था।
के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। टी20 विश्वकप में भी आथिया के.एल.राहुल के साथ हैं। शुक्रवार को भारत-स्कॉटलैंड के मैच के दौरान भी आथिया स्टेडियम में ही थीं।
के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी एक टीवी कॉमर्शियल में पहली बार साथ नजर आए थे।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स