Sep 19, 2024

ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली मिसाइल सिस्टम; भारत भी करता है इस्तेमाल; जानें नाम

Anurag Gupta

​एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम (Russia)​

एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयर डिफेंस सिस्टमों में से एक माना जाता है। रूस में यह 2007 से सेवा में है।

Credit: iStock/Twitter

​डेविड स्लिंग (Israel)​

डेविड स्लिंग को स्काईसेप्टर के नाम से भी जाना जाता है। डेविड स्लिंग मिसाइल सिस्टम मध्यम से लंबी दूरी के रॉकेट, बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन, लड़ाकू विमानों इत्यादि से इजरायल की रक्षा करता है।

Credit: iStock/Twitter

दैत्य की डरावनी आवाज

​एस-300वीएम (Russia)​

एस-300वीएम को दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्मट माना जाता है। यह छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों सहित इत्यादि को मारने में सक्षम है।

Credit: iStock/Twitter

​थाड (USA)​

टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) एक अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली है। THAAD को दुनिया के सबसे माडर्न और एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम के तौर पर भी जाना जाता है।

Credit: iStock/Twitter

You may also like

होश उड़ा देते हैं दुनिया के ये 8 हाईवे
एक पति और 700 पत्नियां! ये रहा वो राजा ज...

​एमआईएम-104 पैट्रियट (USA)​

एमआईएम-104 पैट्रियट सतह से हवा में दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने वाला एयर डिफेंस सिस्मट है। इसके जरिए दुश्मनों की बैलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमानों को पलभर में नेस्तनाबूत किया जा सकता है।

Credit: iStock/Twitter

​भारत किसका करता है उपयोग​

भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ट्रायम्फ का इस्तेमाल करता है। जिसकी डिटेक्शन रेंज 600 किमी तक है।

Credit: iStock/Twitter

​एस-400 ट्रायम्फ की क्या है खासियत​

एस-400 में चार तरह की मिसाइल होती हैं जिसकी अधिकतम रेंज 400 किमी तक होती हैं। इसके साथ ही यह 40,000 फीट तक उड़ान भरने वाले दुश्मनों की पहचान कर उन्हें तबाह कर सकता है।

Credit: iStock/Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: होश उड़ा देते हैं दुनिया के ये 8 हाईवे

ऐसी और स्टोरीज देखें