Dec 13, 2024

330 मीटर ऊंची इमारत, पर नहीं रुका कोई इंसान! कहां है ये 'शापित होटल'?

Anurag Gupta

​कहां है 'शापित' होटल​

105 कमरों वाला 'शापित' होटल नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में स्थित है।

Credit: iStock

​क्या है होटल का नाम?​

प्योंगयांग में स्थित पिरामिडनुमा होटल को रयुगयोंग या यू-क्यूंग के नाम से जाना जाता है। हालांकि, लोग इस होटल को 'शापित' या 'भूतिया' होटल कहते हैं।

Credit: iStock

डार्क कॉमेट कौन सी बला है?

​नहीं ठहरा कोई मेहमान​

330 मीटर ऊंचाई वाले रयुगयोंग होटल में 105 कमरे हैं, जहां पर आज तक कोई भी मेहमान नहीं रुका है।

Credit: iStock

​सबसे खराब इमारत​

अमेरिकी पत्रिका ईस्क्वायर ने कुछ साल पहले पहले पिरामिडनुमा संरचना वाले रयुगयोंग होटल को मानव इतिहास की सबसे खराब इमारत करार दिया था।

Credit: iStock

You may also like

दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं है एक भी जं...
ये है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, पिछल...

​कब शुरू हुआ था निर्माण कार्य?​

रयुगयोंग होटल का निर्माण कार्य 1987 में शुरू हुआ और दो साल में इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार कामकाज रुकता रहा और अंतत: खराब आर्थिक स्थिति की वजब से 1992 में पूरी तरह से कामकाज बंद हो गया।

Credit: iStock

​शीशे के पैनल वाली इमारत​

हालांकि, 2008 में एक बार फिर से इमारत का कामकाज शुरू हुआ। शीशे के पैनल वाली इमारत का काम अभी अटका हुआ है। 2012 में इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन अभी तक परियोजना अधर में लटकी हुई है।

Credit: iStock

​अधूरी रह गई परियोजना​

55 अरब रूपये की लागत से बना हुआ यह होटल आज दुनिया की सबसे ऊंची वीरान इमारत के रूप में मशहूर है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं है एक भी जंगल; जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें