Dec 16, 2024

दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा, 21 दिनों में 13 देशों की सैर

Amit Mandal

​21 दिन लंबी यात्रा ​

दुनिया की सबसे लंबी रेल यात्रा को पूरा होने में 21 दिन लगते हैं और यह 13 देशों से होकर गुजरती है।

Credit: Freepik

​इन देशों से गुजरती है ​

यह ट्रेन पुर्तगाल के अल्गार्वे क्षेत्र से निकलती है और सिंगापुर पहुंचने से पहले स्पेन, फ्रांस, रूस, चीन, वियतनाम और थाईलैंड से होकर गुजरती है।

Credit: Freepik

​कुल 18,755 किलोमीटर लंबी यात्रा ​

ट्रेन 11 स्थानों पर रुकती है और इसमें कई रात्रि विश्राम शामिल हैं। यह यात्रा कुल 18,755 किलोमीटर लंबी होती है।

Credit: Freepik

​किफायती यात्रा ​


लंबी यात्रा और कई देशों की यात्रा के बावजूद इस अविश्वसनीय यात्रा का खर्च काफी किफायती है।

Credit: Freepik

You may also like

दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल, जिसकी कीमत ...
एक ऐसा द्वीप जहां रहते हैं महज 20 लोग, प...

​कितना है किराया ​


यात्रा का खर्च लगभग €1,186.65 यानी लगभग 1,350 डॉलर होता है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 1,13,988 रुपये।

Credit: Freepik

​टिकट के बाद रहने-खाने की टेंशन नहीं ​

टिकट बुक करने के बाद आपको भोजन या आवास के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस कीमत में सब कुछ शामिल है।

Credit: Freepik

​सफर का भरपूर मजा ​

यात्रा के दौरान भोजन, पेय और आरामदायक रहने की बढ़िया व्यवस्था होती है। आप बिना किसी परेशानी के इस सफर का पूरा आनंद ले सकते हैं।

Credit: Freepik

​जुड़ते हैं कई देश ​

यह रेल रूट बोटेन-वियनतियाने रेलवे लाइन के खुलने से संभव हुआ, जो अब दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों को जोड़ता है।

Credit: Freepik

​यूरोप से एशिया तक की यात्रा ​

यानी इस ट्रेन से आप यूरोप से एशिया तक की यात्रा का मजा उठा सकते हैं और कई देशों की सांस्कृतिक झलक और शानदार नजारे देख सकते हैं।

Credit: Freepik

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल, जिसकी कीमत इतनी है कि शून्य गिनते रह जाएंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें