Jul 11, 2025

11 देशों को जोड़ने वाली दुनिया की अनोखी नदी, जिसकी मछली मगरमच्छ को भी चबा जाए

Anurag Gupta

​सबसे लंबी नदी​

हम दुनिया की सबसे लंबी नदी की चर्चा कर रहे हैं जिसकी लंबाई लगभग 6,650 किलोमीटर है।

Credit: iStock/AI

​नील का स्रोत​

नील नदी का स्रोत पूर्वी अफ्रीका की विक्टोरिया झील है, जो अफ्रीका की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।

Credit: iStock/AI

​कितने देशों को जोड़ती है नील​

नील नदी 11 देशों से होकर बहती है जिनमें तंजानिया, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, केन्या, इथियोपिया, इरिट्रिया, दक्षिण सूडान, सूडान और मिस्र शामिल हैं।

Credit: iStock/AI

​सहायक नदियां​

इस विशालकाय नदी की दो मुख्य सहायक नदियां हैं। पहली- व्हाइट नील, जो दक्षिण सूडान से जबकि दूसरी- ब्लू नील, जो इथियोपिया से शुरू होती है।

Credit: iStock/AI

You may also like

पृथ्वी के सबसे बीचोंबीच...एक से बढ़कर एक...
8.24 लाख वर्ग KM है क्षेत्रफल, पर नामीबि...

​प्राचीन मिस्र​

प्राचीन मिस्र की सभ्यता नील नदी के किनारे ही विकसित हुई थी। लगभग 5,000 साल पहले प्राचीन मिस्रवासी ताजे पानी, भोजन और परिवहन के लिए नील नदी पर निर्भर थे।

Credit: iStock/AI

​जानलेवा मछली​

नील नदी में मछलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें टाइगरफिश, नील पर्च, कैटफिश इत्यादि शामिल हैं।

Credit: iStock/AI

​नुकीले और तेज दांत वाली टाइगरफिश​

नुकीले और तेज दांत वाली टाइगरफिश मगरमच्छों का भी शिकार कर सकती है। इनके दांतों की संरचना काफी मजबूत होती है।

Credit: iStock/AI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पृथ्वी के सबसे बीचोंबीच...एक से बढ़कर एक रहस्य, कहां है ये देश?

ऐसी और स्टोरीज देखें