Jan 09, 2026
ईरान एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ज़्यादा महंगाई, कमज़ोर करेंसी और खाने-पीने की चीज़ों की बढ़ती कीमतों ने कई लोगों को गुस्सा दिला दिया है।
Credit: Twitter/canva
देश भर के शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने दूसरे सीनियर अधिकारियों की तस्वीरें भी जलाई हैं और सरकार से जुड़ी मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है।
Credit: Twitter/canva
इस सबके बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की जलती हुई तस्वीरों का इस्तेमाल करके सिगरेट जलाती हुई ईरानी महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
Credit: Twitter/canva
यह ट्रेंड ईरान में गंभीर आर्थिक संकट के बीच सामने आया है, जहां ईरानी महिलाएं खामेनेई की जलती हुई तस्वीरों का इस्तेमाल कर सिगरेट जला रही हैं।
Credit: Twitter/canva
बता दें कि ईरान में, सुप्रीम लीडर की तस्वीर जलाना एक गंभीर अपराध माना जाता है। सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के धूम्रपान करने पर भी लंबे समय से रोक या पाबंदी रही है।
Credit: Twitter/canva
ऐसे में खामेनेई की तस्वीर को आग लगाकर और फिर उससे सिगरेट जलाकर, महिलाएं खुलेआम सरकार के अधिकार और महिलाओं की ज़िंदगी पर कड़े नियंत्रण को चुनौती दे रही हैं।
Credit: Twitter/canva
ईरान में जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Credit: Twitter/canva
खामेनेई ने कहा है कि ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमेरिकी प्रशासन का हाथ है और प्रदर्शनकारी अमेरिका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं।
Credit: Twitter/canva
वहीं ईरान के क्राउन प्रिंस रेजा शाह पहलवी, जो देश से बाहर हैं, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे बहादुर देशवासियों की आवाज़ को दबने मत दो।'
Credit: Twitter/canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स