Jan 04, 2026

आधी रात बेडरूम से घसीटकर... US ने राष्ट्रपति मदुरो को क्यों किया गिरफ्तार?

Piyush Kumar

​​राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार​​

डोनाल्ड ट्रंप ने जो तस्वीर शेयर की है वो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की है जो हथकड़ी में अमेरिकी फोर्सेज की गिरफ्त में हैं और उनके चेहरे पर काली पट्टी बांधी गई है।

Credit: AP

​​​बेडरूम में सो रहे थे मादुरो​​



मादुरो को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो अपने बेडरूम में सो रहे थे। उन्हें घसीट कर कमरे से बाहर निकाला गया।

Credit: AP

​वेनेजुएला की सरकार ने क्या कहा?​​

वहीं वेनेजुएला की सत्ताधारी पार्टी ने एपी को कहा है कि मादुरो को जब कैप्चर किया गया तो वे एक मिलिट्री बेस में थे।

Credit: AP

​​​अमेरिकी सेना का हमला​​

3 जनवरी को काराकस में धमाकों की खबरें आईं, जहां अमेरिकी सेना ने फुएर्ते तिउना और ला कार्लोटा जैसे ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया था।स्टील के कमरे में थे मादुरो

Credit: AP

You may also like

13 कुतुबमीनार से भी ऊंचा है यह झरना, फ्र...
प्लेन के साइलेंसर से धुआं निकलता है तो फ...

​​​युद्धपोत से अमेरिका ले जाया गया​​



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी युद्धपोत USS Iwo Jima पर रखा गया है और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया जा गया।

Credit: AP

​​​क्या है अमेरिका का आरोप?​​


अमेरिका पहले से ही मादुरो सरकार पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाता रहा है और ट्रंप प्रशासन महीनों से दबाव बना रहा था।

Credit: AP

​ट्रंप ने क्या दावा किया?​

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मादुरो आखिर तक मेरे साथ बातचीत करना चाहता था. एक डील करना चाहता था. मैंने मना कर दिया।

Credit: AP

​​US सेना को नुकसान नहीं​​



एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना की एलीट डेल्टा फोर्स द्वारा की गई इस रेड में कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ।

Credit: AP

​कहां चलेगा मुकदमा?​

मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में मादुरो के खिलाफ मुकदमा चलेगा।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 13 कुतुबमीनार से भी ऊंचा है यह झरना, फ्री फॉल ही है करीब 807 मीटर

ऐसी और स्टोरीज देखें