Mar 10, 2026

कौन है ईरान की 'धड़कन?' क्या ट्रंप करेंगे हमला

Piyush Kumar

​कहां है खार्ग आइलैंड​

खार्ग आइलैंड (Kharg Island) फारस की खाड़ी में ईरान के तट से दूर स्थित एक छोटा सा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल करीब 20 वर्ग किमी है और यह ईरान के बुशेहर प्रांत के पास स्थित है।

Credit: AP

​क्यों है इतना अहम​

यह द्वीप ईरान के लिए बेहद रणनीतिक है क्योंकि यहीं से देश का ज्यादातर कच्चा तेल दुनिया के अलग-अलग देशों को भेजा जाता है।

Credit: AP

​ईरान की तेल लाइफलाइन​

खार्ग आइलैंड से ईरान के लगभग 85-90% तेल निर्यात होते हैं। इसलिए इसे ईरान की अर्थव्यवस्था की “तेल लाइफलाइन” भी कहा जाता है।

Credit: AP

​कैसे काम करता है यह टर्मिनल​

यहां बड़े-बड़े ऑयल टर्मिनल, स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन नेटवर्क बने हैं। यहां से सुपर टैंकर जहाजों में कच्चा तेल लोड कर दुनिया भर में भेजा जाता है।

Credit: AP

You may also like

कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर? जानें स...
इंजीनियर, रैपर से नेपाल PM तक का सफर? जा...

​युद्ध में क्यों बना टारगेट​

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर खार्ग आइलैंड पर हमला होता है तो ईरान की तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा और उसकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है।

Credit: AP

​वैश्विक असर क्यों होगा​

दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मध्य-पूर्व के तेल पर निर्भर हैं। इसलिए इस द्वीप पर हमला हुआ तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

Credit: AP

​पहले भी बना था निशाना​

1980-88 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस द्वीप के तेल टर्मिनलों पर भारी बमबारी हुई थी, जिससे वहां की कई सुविधाएं नष्ट हो गई थीं।

Credit: AP

​क्यों बढ़ी है चिंता​

हालिया तनाव के बीच अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा इस रणनीतिक तेल केंद्र को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ गई है।

Credit: AP

​ईरान की 'जान'​

छोटा सा दिखने वाला खार्ग आइलैंड सिर्फ एक द्वीप नहीं बल्कि ईरान की अर्थव्यवस्था और वैश्विक तेल बाजार का अहम केंद्र है। इसलिए किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।


Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर? जानें सबकुछ

ऐसी और स्टोरीज देखें