Mar 04, 2024

इस देश में आया पर्यटकों का तूफान, भूल जाएंगे यूरोप-अमेरिका, भारत जितना ही सस्ता

Amit Mandal

​भूल जाएंगे यूरोप-अमेरिका​

वैसे तो अमेरिका-यूरोप लोगों के बीच घूमने की सबसे लोकप्रिय जगह है, लेकिन हम आपको ऐसे देश के बारे में बता रहे हैं जो इन दिनों जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो रहा है और यहां जाना-घूमना बेहद सस्ता है।

Credit: Unsplash

​​भारतीयों के बीच लोकप्रिय​​

यूरेशियाई देश अजरबैजान तेजी से भारतीयों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। अजरबैजान ने भारतीयों के लिए ई-वीजा की शुरुआत कर दी है जिससे वहां जाना और आसान हो गया है।

Credit: Unsplash

​​अजरबैजान की खूबसूरती देखने लायक​​

कैस्पियन सागर और काकेशस पहाड़ों से घिरा अजरबैजान की खूबसूरती देखने लायक है और ये यूरोपीय देशों को भी मात देता है।

Credit: Unsplash

​आबादी महज 1.1 करोड़​

अजरबैजान की आबादी महज 1.1 करोड़ है। इसकी राजधानी बाकू पर्यटकों के बीच एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर तेजी से उभर रही है।


Credit: Unsplash

You may also like

स्पेस में अब 'लकड़ी की सैटेलाइट' जापान क...
चीन का वो डैम जिसने नॉर्थ पोल और साउथ पो...

​​पर्यटकों में आई तूफानी तेजी ​

Skyscanner’s Travel Trends 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में बाकू जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अचानक तूफानी तेजी आई है। 2023 में लोगों ने इंटरनेट पर बाकू के बारे में 438% सर्च किया है।

Credit: Unsplash

​​दिल्ली से बाकू सीधी फ्लाइट ​

दिल्ली से बाकू से जाने के लिए सीधी फ्लाइट है और आप बस 5 घंटे में अजरबैजान पहुंच सकते हैं। पहले अजरबैजान जाने-आने में 50 हजार का खर्चा आता था लेकिन अब यह कम होकर 25 हजार हो गया है।

Credit: Unsplash

​यूरोप जैसा नजारा​

यूरोप बेहद खर्चीला है लेकिन कम बजट में अजरबैजान उसका बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां की खूबसूरत वादियों और सुंदर भवन और ऊंची बिल्डिंग आपको यूरोप जैसा अनुभव देगी।

Credit: Unsplash

​​बन गया मिनी यूरोप ​

राजधानी बाकू की वास्तुकला पूर्वी यूरोप की वास्तुकला जैसी ही है, इसलिए इसे 'मिनी यूरोप' भी कहा जा रहा है जहां आप कम खर्च में घूम सकते हैं।

Credit: Unsplash

​​सस्ता है अजरबैजान ​

अजरबैजानी मनत (मुद्रा) की कीमत 48.82 रुपये हैं। अजरबैजान में भोजन की कीमत भारत जितनी ही है। यहां भारत की ही तरह कम बजट में आसानी से होटल मिल जाएंगे।

Credit: Unsplash

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्पेस में अब 'लकड़ी की सैटेलाइट' जापान कर रहा है ये कारनामा

ऐसी और स्टोरीज देखें