Dec 25, 2024

कौन है अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी? नहीं पता होगा नाम

Anurag Gupta

​राष्ट्रीय पक्षी​

हमारे अपने देश भारत का राष्ट्रीय पक्षी तो मोर है और सभी को इसके बारे में पता होगा, लेकिन क्या आपको अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी के बारे में पता है।

Credit: iStock

​शक्ति का प्रतीक​

अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी 'बाल्ड ईगल' है, जो देश में 240 से अधिक वर्ष से शक्ति का प्रतीक है।

Credit: iStock

किंग्स ऑफ मून से मिलिये

​बाइडन का बड़ा फैसला​

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संसद द्वारा उन्हें भेजे गए उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसमें संयुक्त राज्य संहिता में संशोधन करके बाल्ड ईगल को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में नामित किया गया है।

Credit: iStock

​कैसा दिखता है बाल्ड ईगल?​

सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे रंग का बाल्ड ईगल होता है। अमेरिका में इतने दशकों से शक्ति का प्रतीक रहे बाल्ड ईगल को अंतत: अपेक्षित सम्मान मिला है।

Credit: iStock

You may also like

दुनिया में सबसे पहले किस देश ने बनाया सो...
चंगेज खान की पड़पोती, जिसे नहीं हरा पाया...

​ऊंचाई पर बनाते हैं घोंसले​

बाल्ड ईगल घोंसलों को ऊंचाई पर बनाते हैं ताकि उनके अंडे सुरक्षित रहें। इन घोंसलों को AIR-ees कहा जाता है।

Credit: iStock

​ऊंची उड़ान​

बाल्ड ईगल ऊंची उड़ान भरने के लिए जाना जाता है, जो 3,048 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

Credit: iStock

​तेज नजर​

3,048 मीटर की ऊंचाई में होने के बावजूद बाल्ड ईगल 1.6 किमी दूर तक की मछलियों को देखने में सक्षम होते हैं।

Credit: iStock

​बेहतरीन शिकारी​

बाल्ड ईगल 161 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मछली पर झप्पटा मारते हैं और फिर उड़ जाते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया में सबसे पहले किस देश ने बनाया सोलर हाइवे, नाम सुन हैरान रह जाएंगे!

ऐसी और स्टोरीज देखें