Jan 04, 2026
सवाल है कि आखिर अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो की पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार क्यों किया? आइए जानते हैं वजह
Credit: AP
सीलिया फ्लोरेस कोई साधारण महिला नहीं हैं, बल्कि उन्हें देश की सत्ता का ‘असली दिमाग’ माना जाता है।
Credit: AP
सीलिया फ्लोरेस वेनेजुएला की एक शक्तिशाली वकील और राजनेता हैं। मादुरो उन्हें प्यार से ‘फर्स्ट कॉम्बैटेंट’ यानी पहली लड़ाकू कहते हैं।
Credit: AP
उन्होंने ही वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ को 1994 में जेल से बाहर निकलवाया था। वो वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष और अटॉर्नी जनरल जैसे ऊंचे पदों पर रह चुकी हैं।
Credit: AP
अमेरिका का दावा है कि सीलिया ने मादुरो के साथ मिलकर देश के अरबों डॉलर की हेराफेरी की है और इसे विदेशी खातों में छिपाया है।
Credit: AP
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के अनुसार, सीलिया फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क में आपराधिक मुकदमा चलेगा. उन्हें मादुरो के ‘ड्रग्स कार्टेल’ का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
Credit: AP
‘नार्को-टेररिज्म’ यानी नशीली दवाओं के जरिए आतंकवाद फैलाने और भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किया है।
Credit: AP
मादुरो को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो अपने बेडरूम में सो रहे थे। उन्हें घसीट कर कमरे से बाहर निकाला गया।
Credit: AP
FBI एजेंटों की एक टीम अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के साथ थी, जिन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा।
Credit: AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स