Jan 04, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने जो तस्वीर शेयर की है वो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की है जो हथकड़ी में अमेरिकी फोर्सेज की गिरफ्त में हैं और उनके चेहरे पर काली पट्टी बांधी गई है।
Credit: AP
मादुरो को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो अपने बेडरूम में सो रहे थे। उन्हें घसीट कर कमरे से बाहर निकाला गया।
Credit: AP
निकोलस मादुरो का सफर बेहद साधारण रहा। उन्होंने करियर की शुरुआत बस ड्राइवर और मेट्रो यूनियन लीडर के तौर पर की थी।
Credit: AP
मादुरो पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज के करीबी बने। 2006–2013 तक विदेश मंत्री रहे, 2012 में उपराष्ट्रपति बने और 2013 में राष्ट्रपति पद संभाला।
Credit: AP
राष्ट्रपति बनने के बाद से मादुरो का कार्यकाल चुनावी विवाद, आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय दबावों से घिरा रहा है।
Credit: AP
अमेरिका और मादुरो सरकार के बीच टकराव नया नहीं है। 2020 में अमेरिका ने मादुरो पर नार्को-टेररिज्म जैसे आरोप लगाए थे।
Credit: AP
अमेरिका का कहना है कि मादुरो पर अब अदालत में मुकदमा चलेगा, जबकि वेनेजुएला सरकार ने इन दावों को खारिज किया है।
Credit: AP
उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी के जिंदा होने का सबूत मांगा है।
Credit: AP
वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। यह संकट आगे किस दिशा में जाएगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर है।
Credit: AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स