Nov 20, 2025

दुनिया की सबसे लंबी सड़क...चढ़ गए तो कई सौ किलोमीटर तक कोई मोड़ नहीं

Amit Mandal

​पैन-अमेरिकन हाईवे​

दुनिया की सबसे लंबी सड़क पैन-अमेरिकन हाईवे है, जो अलास्का से शुरू होकर अर्जेंटीना तक जाती है।

Credit: Wikimedia commons

​30,000 किलोमीटर लंबी​

यह सड़क लगभग 30,000 किलोमीटर (19,000) मील) लंबी है और 14 देशों से होकर गुजरती है। और इसमें कई सौ किलोमीटर तक कोई मोड़ ही नहीं है।

Credit: Wikimedia commons

​अमेरिका से अर्जेंटीना तक फैली​

यह उत्तरी अमेरिका के अलास्का में "प्रूडो बे" से शुरू होकर दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में उशुआइया तक फैली है।

Credit: Wikimedia commons

​14 देशों से होकर गुजरती​

यह सड़क 14 देशों से होकर गुजरती है, जिनमें अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीना शामिल हैं।

Credit: Wikimedia commons

You may also like

दुनिया के इस शांत इलाके में जाने से क्यो...
दुनिया के सबसे पुराने राजवंश, कुछ खत्म ह...

​लग जाते हैं कई महीने​

इसे पूरा करने में कई महीने लग सकते हैं, और यह सड़क यात्रियों के बीच साहसिक यात्राओं के लिए बहुत लोकप्रिय है।

Credit: Wikimedia commons

​बर्फीली पहाड़ियां, घने जंगल और रेगिस्तान​

यह सड़क विभिन्न प्रकार की जलवायु और भू-भागों से गुजरती है, जिसमें बर्फीली पहाड़ियों से लेकर घने जंगल और रेगिस्तान शामिल हैं।

Credit: Wikimedia commons

​डेरियन गैप सबसे खतरनाक​

पनामा और कोलंबिया के बीच एक हिस्सा डेरियन गैप (Darién Gap) अभी तक अधूरा है, जो वर्षावन क्षेत्र है और बेहद खतरनाक है, इसके कारण यात्रा में एक बड़ा अवरोध आता है।

Credit: Wikimedia commons

​गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल​

इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे लंबी मोटर चलाने योग्य सड़क के रूप में मान्यता हासिल है।

Credit: Wikimedia commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया के इस शांत इलाके में जाने से क्यों डरते हैं पायलट, क्यों नहीं उड़ाना चाहते विमान

ऐसी और स्टोरीज देखें