क्या था सिकंदर के घोड़े का नाम जिसने जिताए थे कई युद्ध, मौत पर फूट-फूटकर रोया

Amit Mandal

Apr 03, 2025

​​सिकंदर ने जमाया सिक्का​​

महज 25 साल की उम्र में ही सिकंदर महान की जीत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उसकी वीरता की कहानियां हर किसी की जुबान पर थी।

Credit: Wikimedia

​घोड़े ने जिताए युद्ध​

सिकंदर महान की कई जीत में उसके घोड़े की भी अहम भूमिका थी, जिसने हर कदम पर सिकंदर का साथ दिया।

Credit: Wikimedia

​​नाम था बुसेफालस​​

सिकंदर के घोड़े का नाम बुसेफालस था और यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध घोड़ों में से एक था।

Credit: Wikimedia

​​माथे पर एक बड़ा सफेद सितारा​​

बुसेफालस काले रंग का था और उसके माथे पर एक बड़ा सफेद सितारा था जो उसे बाकी घोड़ों से अलग करता था।

Credit: Wikimedia

You may also like

ट्रंप ने भारत से दिखाई दोस्ती! इन देशों ...
​क्यों 8 साल से सबसे खुशहाल देश बना हुआ ...

​​सबसे अच्छी नस्ल​​

प्राचीन ऐतिहासिक विवरणों के मुताबिक, बुसेफालस की नस्ल सबसे अच्छी थेसलियन नस्ल की थी।

Credit: Wikimedia

​​हाइडस्पेस की लड़ाई में मौत​​

बुसेफालस की मौत 326 ईसा पूर्व में हाइडस्पेस की लड़ाई के बाद हुई थी और उसकी मौत के बाद सिकंदर बहुत दुखी था।

Credit: Wikimedia

​​झेलम नदी के किनारे बसाया शहर​​

सिकंदर ने अपने घोड़े के सम्मान में झेलम नदी के किनारे ब्यूसेफेलस नाम का एक शहर बसाया था।

Credit: Wikimedia

​बुसेफालस यानी बैल के सिर वाला'​

बुसेफालस नाम का शाब्दिक अर्थ है 'बैल के सिर वाला'। माना जाता है कि यह घोड़े की जांघ पर एक निशान से लिया गया जो एक बैल के सिर जैसा दिखता था।

Credit: Wikimedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ट्रंप ने भारत से दिखाई दोस्ती! इन देशों की तुलना में कम लगाया टैरिफ

ऐसी और स्टोरीज देखें