Jan 01, 2025

दुनिया से गायब हो जाएगा ये खूबसूरत शहर; जान लें असल कारण

Anurag Gupta

​शहर पर मंडरा रहा खतरा​

इटली का बेहद खूबसूरत शहर वेनिस गंभीर खतरे में है।

Credit: iStock

​जलस्तर​

समुद्र का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से दुनियाभर के कई देशों पर डूबने का संकट मंडरा रहा है। इसमें इटली का वेनिस शहर भी शामिल है।

Credit: iStock

​जलमग्न हो जाएगा वेनिस​

इतालवी वैज्ञानिकों के नए शोध का अनुमान है कि 2150 तक वेनिस के कुछ हिस्से जलमग्न हो जाएंगे।

Credit: iStock

​बाढ़ से जूझ रहा वेनिस​

वेनिस दशकों से लगातार आने वाली बाढ़ से जूझ रहा है। जिसको देखते हुए बाढड अवरोधक प्रणाली भी स्थापित की गई।

Credit: iStock

You may also like

भारत से सबसे ज्यादा दूरी पर कौन सा देश ह...
भारत के मुकाबले पाकिस्तान की ट्रेनें कैस...

​बढ़ रहा ज्वार का स्तर​

यूरो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि वेनिस लैगून में ज्वार का स्तर लगभग आधा सेंटीमीटर प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है।

Credit: iStock

​वेनिस लैगून क्या है?​

वेनिस लैगून उत्तरी इटली में एड्रियाटिक सागर की एक बंद खाड़ी है, जिसमें 150 से ज्यादा द्वीप हैं।

Credit: iStock

​स्टडी का क्या है निष्कर्ष?​

स्टडी के मुताबिक, वेनिस शहर के कुछ इलाके 2150 तक पानी में समा जाएंगे। बता दें कि शहर का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में से एक होगा।

Credit: iStock

​कई बार डूबा पश्चिमी इलाका​

बकौल रिपोर्ट, वेनिस का पश्चिमी इलाका सबसे ज्यादा बार बाढ़ का सामना करने वाले इलाकों में से एक है, जो 2019 से 2023 के बीच 58 बार जलमग्न हो चुका है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत से सबसे ज्यादा दूरी पर कौन सा देश है? कितना समय लगेगा

ऐसी और स्टोरीज देखें