Oct 02, 2024

समुद्र में डूबने वाला है ये देश; डर के साये में जी रहे लोग

Anurag Gupta

​संकट के बादल​

नौ छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बने तुवालु द्वीप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Credit: iStock

​समुद्र तल से कितनी है ऊंचाई?​

तुवालु द्वीप की समुद्र तल से ऊंचाई महज 2 मीटर है और ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से पिछले तीन सालों में समुद्र का स्तर 6 इंच बढ़ गया है।

Credit: iStock

पुराने तारों का घर

​तुवालु द्वीप की आबादी​

तुवालु द्वीप के लगभग 11,000 लोगों पर विस्थापित होने का खतरा मंडरा रहा है।

Credit: iStock

पृथ्वी जैसा अनोखा ग्रह

​जलमग्न होने का खतरा​

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि तुवालु द्वीप के बच्चे जब तक वयस्क होंगे तब तक द्वीप का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो सकता है।

Credit: iStock

You may also like

एक दो नहीं इन 9 देशों के पास हैं परमाणु ...
दुनिया के इन शहरों का ट्रैफिक देख छूट जा...

​2050 तक डूब जाएगा तुवालु द्वीप​

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अनुमान है कि तुवालु के मुख्य फुनाफुटी द्वीप का आधा हिस्सा 2050 तक डूब जाएगा, जहां पर 60 फीसद आबादी रहती है।

Credit: iStock

​बच्चा प्लान करने से डर रहे लोग​

न्यूज एजेंसी रायटर के साथ बातचीत में स्थानीय नागरिक लाफाई ने बताया कि वह फैमिली प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन द्वीप डूबने के डर की वजह से भविष्य की चिंता सता रही है, क्योंकि जबतक बच्चे बड़े होंगे, हमे विस्थापित होना पड़ेगा।

Credit: iStock

​तुवालु का क्षेत्रफल​

तुवालु द्वीप का पुराना नाम एलिस आइलैंड है और द्वीप का क्षेत्रफल 26 वर्ग किमी है, जो हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एक दो नहीं इन 9 देशों के पास हैं परमाणु हथियार, भारत के पास कितने

ऐसी और स्टोरीज देखें