Jul 26, 2025

दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां हलक में आ जाती है जान

Anurag Gupta

​हलक में जान!​

दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही के दौरान यात्रियों की जान हलक में होती है। सर्वश्रेष्ट पायलट ही यहां पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ करा पाता है।

Credit: iStock

​लुकला एयरपोर्ट, नेपाल​

नेपाल के लुकला एयरपोर्ट का 527 मीटर लंबा रनवे सीधे खाई की ओर खुलता है और विमानों का संचालन सिर्फ एक ही तरफ से होता है।

Credit: iStock

​कौरशेवेल एयरपोर्ट, फ्रांस​

फ्रांस की ऊंची पहाड़ियों पर बना कौरशेवेल एयरपोर्ट का रनवे बेहद खतरनाक है और इसके आगे की ओर खौफनाक खाई है।

Credit: iStock

​आइस रनवे, अंटार्कटिका​

रॉस आइलैंड पर मौजूद एक ज्वालामुखी की चट्टान पर बना आइस रनवे बेहद खतरनाक है और ठंड में यहां पर 24 घंटे अंधेरा होता है।

Credit: iStock

You may also like

24 घंटे में पृथ्वी के 16 चक्कर, शुभांशु ...
सबसे पहले किस देश ने वीटो पावर का इस्तेम...

​अगाती एयरपोर्ट, लक्षद्वीप​

लक्षद्वीप के अगाती एयरपोर्ट का 1,291 मीटर लंबा रनवे देखने में जितना बढ़िया लगता है उतनी ही चुनौतीपूर्ण यहां पर विमानों की आवाजाही होती है।

Credit: iStock

​पारो एयरपोर्ट, भूटान​

भूटान के पारो एयरपोर्ट पर पायलट को 2265 मीटर के रनवे पर मैनुअल मोड में ही लैंडिंग और टेकऑफ करना होता है। महज दिन की रोशनी में ही विमानों की आवाजाही होती है।

Credit: iStock

​प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेंट मार्टिन​

सेंट मार्टिन के प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 2300 मीटर लंबा रनवे है और यह समुद्र से सटा हुआ है। अक्सर आप लोगों ने लोगों के बीच से विमान की आवाजाही का खूबसूरत नजारा देखा होगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 24 घंटे में पृथ्वी के 16 चक्कर, शुभांशु ने ISS पर पर देखे कितने सूर्योदय?

ऐसी और स्टोरीज देखें