Dec 12, 2024

दुनिया के 7 ऐसे शहर, जो हैं सबसे ज्यादा प्राचीन; चौंका देंगे ये नाम

Anurag Gupta

​दमिश्क (सीरिया)​

सीरिया की राजधानी दमिश्क को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक होने का गौरव हासिल है। कहा जाता है कि दमिश्क ने कई सभ्यताओं उत्थान और पतन देखा है।

Credit: iStock

​अलेप्पो (सीरिया)​

दमिश्क के बाद अलेप्पो को दुनिया का सबसे प्राचीर शहर माना जाता है। 8,000 से ज्यादा सालों से अलेप्पो बसा हुआ है। यहां पर 11,000 ईसा पूर्व की मानव बस्तियों के अवशेष भी मिले हैं।

Credit: iStock

क्या होता है तख्तापलट?

​बाइब्लोस (लेबनान)​

लेबनान के बाइब्लोस का इतिहास 7000 साल से भी ज्यादा पुराना है और यहां पर प्राचीन किले, मंदिर और चर्च मौजूद हैं।

Credit: iStock

​आर्गोस (ग्रीस)​

आर्गोस दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसका इतिहास 7000 साल पुराना है। साथ ही आर्गोस को यूरोप के सबसे पुराने शहर होने का गौरव हासिल है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने की वजह से आर्गोस का माहौल ग्रीस के छोटे शहर जैसा रहा है।

Credit: iStock

You may also like

ये है दुनिया की सबसे धीमी 'एक्सप्रेस ट्र...
दुनिया की 5 सबसे पुरानी घाटियां, जानें भ...

​एथेंस (ग्रीस)​

एथेंस को पश्चिमी सभ्यताओं की जन्मस्थली माना जाता है। एथेंस में 11वीं और 7वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच इंसानों की मौजूदगी देखी जा सकती है।

Credit: iStock

​सुसा (ईरान)​

सुसा को एक बार असीरियाई लोगों ने पूरी तरह से तबाह कर दिया था। हालांकि, फारसी साम्राज्य में इसे पुन: बसाया गया था।

Credit: iStock

​एरबिल (इराकी कुर्दिस्तान)​

इराकी कुर्दिस्तान में मौजूद एरबिल विभिन्न सभ्यताओं का निवास स्थान रहा है, जिसमें यूनान, फारसी, मंगोल, रोमन और ओटोमन शामिल हैं। इसका इतिहास लगभग 6000 साल पुराना है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है दुनिया की सबसे धीमी 'एक्सप्रेस ट्रेन', नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें!

ऐसी और स्टोरीज देखें