Sep 17, 2024

ये हैं दुनिया के 7 सबसे शक्तिशाली Tanks, जिन्हें देखकर कांपते हैं दुश्मन

Anurag Gupta

​M1A2 अब्राम टैंक (अमेरिका)​

अमेरिकी सेना का एम1ए2 अब्राम टैंक दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक माना जाता है। इसकी मजबूत आर्मर, उच्च गतिशीलता और उन्नत फायरपावर इसे युद्ध के मैदान में एक खतरनाक हथियार बनाती है।

Credit: iStock

​टी-14 आर्मटा टैंक (रूस)​

टी-14 अर्माटा टैंक को दुनिया के सबसे शक्तिशाली टैंकों में से एक माना जाता है। यह रूसी टैंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है और खुद को ऑपरेट करने की क्षमता रखता है।

Credit: iStock

धरती के अब होंगे दो चांद!

​K2 ब्लैक पैंथर टैंक (दक्षिण कोरिया)​

दक्षिण कोरिया का K2 ब्लैक पैंथर टैंक अपनी आधुनिक तकनीक और उच्च गतिशीलता के लिए जाना जाता है। यह टैंक एशिया में सबसे उन्नत टैंकों में से एक है और प्रति मिनट 10 से 15 राउंड फायर करने की क्षमता रखता है।

Credit: iStock

​लेपर्ड टैंक (जर्मनी)​

जर्मनी की तीसरी पीढ़ी का सबसे शक्तिशाली लेपर्ड-2 टैंक 70 किमी रफ्तार से फर्राटा भर सकता है। इसने जर्मन सेना के मुख्य युद्धक टैंक लेपर्ड-1 की जगह ली है।

Credit: iStock

You may also like

दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन सी है, जानें...
दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश, यहां स्व...

​चैलेंजर 2 टैंक (यूके)​

यूनाइटेड किंगडम का चैलेंजर 2 टैंक अपनी मजबूत आर्मर और उच्च फायरपावर के लिए जाना जाता है। इसमें एक 120 मिलीमीटर की राइफल वाली बंदूक है और यह लंबी दूरी से फायरिंग कर सकता है।

Credit: iStock

​मर्कवा मार्क IV टैंक (इजरायल)​

इजरायल के मर्कवा मार्क IV टैंक को दुनिया के सबसे सुरक्षित टैंकों में से एक माना जाता है। इसमें 120 एमएम की स्मूथबोर गन के साथ ही LAHAT एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें भी मौजूद हैं।

Credit: iStock

​लेक्लर्क टैंक (फ्रांस)​

फ्रांस की तीसरी पीढ़ी का लेक्लर्क टैंक में 120 एमएम की स्मूथबोर गन के साथ ही 12.7 एमएम और 7.62 एमएम की मशीन गन लगी होती है। इसे फ्रांसीसी सेना के अलावा UAE की सेना भी इस्तेमाल करती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन सी है, जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें