शाकाहारी भोजन करने वाले दुनिया के टॉप 10 देश, आपको चौंका देंगे कई नाम
Amit Mandal
शाकाहारी भोजन हो रहा लोकप्रिय
दुनिया में शाकाहारी भोजन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपको पता ही होगा इस मामले में नंबर 1 देश कौन सा है। हम आपको टॉप 7 देशों के बारे में बता रहे हैं। भारत के अलावा बाकी नाम आपको जरूर चौकाएंगे
Credit: Freepik
1. भारत
140 करोड़ आबादी वाला भारत विश्व स्तर पर शाकाहारियों के उच्चतम प्रतिशत वाला देश है, अनुमान है कि भारत की 20% से 39% जनसंख्या शाकाहारी भोजन करती है।
Credit: Freepik
2. इजराइल
शाकाहार के मामले में भारत का दोस्त इजराइल विश्व में दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 13% जनसंख्या शाकाहारी भोजन का पालन करती है। करीब 10 लाख लोग शाकाहारी हैं।
Credit: Freepik
3. ताइवान
तीसरे स्थान पर ताइवान है, जहां लगभग 13% से 14% जनसंख्या शाकाहारी है, यानी लगभग 3.3 मिलियन लोग शाकाहारी भोजन करते हैं।
Credit: Freepik
You may also like
ये है दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन, 1830 ...
बेहद घातक है ईरान की ये मिसाइल, हाइपरसोन...
4. इटली
चौथे नंबर पर इटली है जहां की करीब 10 फीसदी आबादी शाकाहारी है। इतालवी व्यंजन में पास्ता से लेकर ताजी सब्जियों से बने पिज्जा का खूब इस्तेमाल होता है।
Credit: Freepik
5. ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया में शाकाहार में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, यहां करीब 9 फीसदी आबादी शाकारी है। कई लोग स्वास्थ्य और पर्यावरणीय कारणों से पौधे-आधारित आहार चुन रहे हैं।
Credit: Freepik
6. जर्मनी
जर्मनी में करीब 9 फीसदी लोग शाकाहारी हैं और यहां के लोग स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी आहार अपना रहे हैं।
Credit: Freepik
7.यूनाइटेड किंगडम
यू.के. में भी शाकाहार में वृद्धि देखी जारी है और 9 फीसदी आबादी शाकाहारी है, यहां सुपरमार्केट और रेस्तरां में पौधे-आधारित खाने के विकल्पों की एक विस्तृत विविधता उपलब्ध है।
Credit: Freepik
8. ब्राज़ील
इस सूची में ब्राजील आठवें स्थान पर है, जहां लगभग 8% जनसंख्या शाकाहारी भोजन करती है और लोग लगातार मांस-मुक्त जीवनशैली अपना रहे हैं।
Credit: Freepik
9. आयरलैंड
आयरलैंड की शाकाहारी आबादी लगातार बढ़ रही है और करीब 6 फीसदी लोग शाकाहारी हैं।हाल के दिनों में देश में ज़्यादा से ज़्यादा शाकाहारी-अनुकूल रेस्तरां खुल रहे हैं।
Credit: Freepik
10. ऑस्ट्रेलिया
इस मामले मेंऑस्ट्रेलिया 10वें स्थान पर है, जहां लगभग 5% जनसंख्या शाकाहारी है। शाकाहार का चलन लगातार बढ़ रहा है।
Credit: Freepik
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: ये है दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन, 1830 में हुआ था चालू