दुनिया की 5 सबसे बड़ी जेल, किस नंबर पर तिहाड़?

Amit Mandal

Sep 09, 2024

​न्यू बिलिबिड जेल, फिलीपींस​

पहले नंबर पर फिलीपींस की न्यू बिलिबिड जेल है। इसमें कुल कैदियों की संख्या 28,500 है।

Credit: Wikimedia commons

​6,345 कैदियों के लिए बनी थी​

ये जेल 1940 में फिलीपींस के मंटिनलुपा में बनी थी। इसे 6,345 कैदियों के लिए डिजाइन किया गया था।

Credit: Wikimedia commons

​सिलिव्री जेल, तुर्की​

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जेल तुर्की की सिलिव्री जेल है। यहां कुल कैदियों की संख्या 22,000 है।

Credit: Wikimedia commons

​यूरोप की सबसे अच्छी जेलों में से एक​

अत्याधुनिक जेल संरचनाओं के साथ सिलिव्री जेल यूरोप की सबसे अच्छी जेलों में गिनी जाती है।

Credit: Wikimedia commons

You may also like

​इस देश ने बच्चों के 'स्क्रीन' देखने पर ...
दुनिया के इन देशों के लोग पीते हैं सबसे ...

​क्लोंग प्रेम सेंट्रल जेल, थाईलैंड​

यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जेल है और यहां करीब 20,000 कैदी रहते हैं।

Credit: Wikimedia commons

​लॉस एंजिल्स काउंटी जेल, अमेरिका​

यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी जेल है। इसे 1850 में बनाया गया था और यहां कुल कैदियों की संख्या 19,836 है।

Credit: Wikimedia commons

​तिहाड़ जेल, भारत​

नंबर पांच पर भारत की तिहाड़ जेल है। तिहाड़ में कुल कैदियों की संख्या 19,500 है।

Credit: Wikimedia commons

​400 एकड़ में बना​

राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल जेल परिसर में करीब 400 एकड़ में बना है। इसे दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल माना जाता है।

Credit: Wikimedia commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​इस देश ने बच्चों के 'स्क्रीन' देखने पर लगाया बैन? सेहत पर पड़ रहा असर!​

ऐसी और स्टोरीज देखें