Sep 14, 2024
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। इन देशों का आंकड़ा वर्ल्ड बैंक की जेंडर रिपोर्ट 2023 में सामने आया है।
Credit: iStock
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्मेनिया में महिलाओं की आबादी 55 फीसदी है और इसी के साथ ही आर्मेनिया दुनिया में सबसे ज्यादा महिला आबादी वाला है।
Credit: iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, 54.4 फीसद के साथ यूक्रेन दूसरे स्थान पर है। यूक्रेन में भी महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।
Credit: iStock
सबसे ज्यादा महिलाओं वाले देशों में हांगकांग 54 फीसद के साथ तीसरे स्थान पर है। हांगकांग में महिलाएं व्यापार और वित्तीय क्षेत्र में काफी ज्यादा सक्रिय हैं।
Credit: iStock
बकौल रिपोर्ट, बेलारूस चौथे स्थान पर है, जहां पर 54.4 फीसद महिला आबादी है।
Credit: iStock
53.6 फीसद महिला आबादी के साथ लातविया और रूस क्रमश: पांचवें और छठे पायदान पर हैं।
Credit: iStock
वर्जिन आइलैंड को सातवां स्थान मिला है, जहां पर महिलाओं की संख्या 53.5 फीसद है।
Credit: iStock
53.1 फीसद के साथ आठवें नंबर पर मकाउ और 53-53 फीसद के साथ लिथुआनिया नौवें और जॉर्जिया 10वें पायदान पर है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स