​यहां बच्चे पैदा करने से डर रहे लोग, समुद्र में डूबने वाला है ये देश​

Ravi Vaish

Jan 10, 2026

​​धीरे-धीरे समुद्र में डूबता जा रहा एक देश​​

दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो धीरे-धीरे समुद्र में डूबता जा रहा है। यह देश कुल 9 छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। जिसमें करीब 11 हजार लोग रहते हैं।

Credit: Twitter/istock

​​देश का नाम है तुवालू​​

इस देश का नाम तुवालू है, जो हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच फैला हुआ है।NASA के मुताबिक, तुवालू देश तेजी से समुद्र में डूबता जा रहा है।

Credit: Twitter/istock

​​​तुवालू का पुराना नाम एलिस आइलैंड है​​

तुवालु द्वीप का पुराना नाम एलिस आइलैंड है और द्वीप का क्षेत्रफल 26 वर्ग किमी है, जो हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है।

Credit: Twitter/istock

भारत का अनोखा गांव

​​तुवालू द्वीप का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो सकता है​

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि तुवालु द्वीप के बच्चे जब तक वयस्क होंगे तब तक द्वीप का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो सकता है।

Credit: Twitter/istock

You may also like

Iran में महिलाएं 'खामेनेई' की तस्वीर से...
पाकिस्तान का इकलौता शहर, जहां चलती है मे...

​​तुवालू में जबतक बच्चे बड़े होंगे तब​

स्थानीय लोगों का कहना है द्वीप डूबने के डर की वजह से चिंता सता रही है, क्योंकि जबतक बच्चे बड़े होंगे तब हमे विस्थापित होना पड़ेगा।

Credit: Twitter/istock

​तुवालू में समुद्र तल काफी तेजी से बढ़ रहा है​

पिछले 3 दशकों में ग्लोबल वार्मिंग व क्लाइमेट चेंज के चलते इस तुवालू में समुद्र तल काफी तेजी से बढ़ रहा है।

Credit: Twitter/istock

​​यहां का सबसे बड़ा द्वीप फुनाफुटी आधा जलमग्न ​

NASA ने अनुमान लगाया कि 2050 तक यहां का सबसे बड़ा द्वीप फुनाफुटी आधा जलमग्न हो जाएगा।

Credit: Twitter/istock

​​तुवालु और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता​​

इस मुश्किल से निपटने के लिए तुवालु और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक समझौता भी हुआ है।

Credit: Twitter/istock

​​ऑस्‍ट्रेलिया में स्‍थायी रूप से विस्‍थापित किया जाएगा​​

समझौते में यह तय हुआ था कि 2025 से हर साल तुवालु के 280 लोगों को ऑस्‍ट्रेलिया में स्‍थायी रूप से विस्‍थापित किया जाएगा।

Credit: Twitter/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Iran में महिलाएं 'खामेनेई' की तस्वीर से क्यों जला रहीं 'सिगरेट'

ऐसी और स्टोरीज देखें