Mar 11, 2024

अंतरिक्ष से साफ नजर आते हैं ​धरती के ये अजूबे, थम जाती हैं सांसें

Amit Mandal

​शानदार दिखती है पृथ्वी​

अंतरिक्ष से पृथ्वी तो शानदार नजर आती ही है, हमारे ग्रह की बहुत सी जगहें अंतरिक्ष से और भी खूबसूरत दिखाई देती हैं।

Credit: ESA/NASA

​​नजारा बस देखते ही बनता है​​

लगता है कि इन खूबसूरत इलाकों की तस्वीरें हवाई जहाज से ली गई हैं। इनका नजारा बस देखते ही बनता है। ऐसे ही कुछ तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं।

Credit: ESA/NASA

​​हिमालय पर्वत​​

अंतरिक्ष से हिमालय पर्वत बेहद शानदार नजर आता है। इस कुछ हिस्से बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं। इसकी चोटियों पर बर्फ की टोपियां एक खूबसूरत नजारा पेश करती हैं।

Credit: Wikimedia Commons

​​गंगा का डेल्टा ​

दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा, गंगा का डेल्टा 350 किलोमीटर तक भारत और बांग्लादेश में फैला है। अंतरिक्ष से भी इसकी खूबसूरती साफ दिखाई देती है।

Credit: Wikimedia Commons

You may also like

जब अंतरिक्ष में भेजा गया था समोसा, महिला...
दुनिया का वो देश, जिसे माना जाता है सबसे...

​​ग्रैंड कैनियन ​

अमेरिका के एरिजोना इलाके में कोलोरोडो नदी पर बनी बहुत लंबी लेकिन तंग घाटी ग्रैंड कैनियन अंतरिक्ष से साफ नजर आती है। 446 किलोमीटर लंबी घाटी अंतरिक्ष से एक अद्भुत नजारा दिखाती है।

Credit: Wikimedia Commons

​दुबाई पाम द्वीप​

मध्यपूर्व में दुबई शहर अपनी शानौशौकत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अंतरिक्ष से यहां के पाम द्वीप अद्भुत नजर आते हैं। यूएई के समुद्र तट पर ताड़ के पेड़ के आकार में बनाए गए कृत्रिम आइलैंड की तस्वीरें आपको हैरत में डाल देंगी। (तस्वीर: Wikimedia Commons)

Credit: Wikimedia Commons

​ग्रेट बैरियर रीफ​

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) दुनिया के सात प्राकृतिक अजूबों में से एक हैं। यह उन कुछ प्राकृतिक दृश्यों में शामिल है जो अंतरिक्ष से दिखाई देते हैं।


Credit: Wikimedia Commons

​​अमेजन बेसिन ​

दुनिया की सबसे बड़ी नदी बेसिन अमेजन बेसिन अंतरिक्ष से विहंगम नजारा पेश करती है। कहते हैं कि यह नदी इतनी बड़ी है कि अगर आप अंतरिक्ष में कैमरा जूम इन करें तो भी यह पूरी नहीं समाएगी।

Credit: Wikimedia Commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जब अंतरिक्ष में भेजा गया था समोसा, महिला एस्ट्रोनॉट की थी जिद

ऐसी और स्टोरीज देखें