Nov 27, 2023

​पाकिस्तान की ये 7 जगहें हैं धरती का स्वर्ग, आप भी कहेंगे..काश ये हमारा ही होता

Amit Mandal

​धरती पर स्वर्ग​

आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे पाकिस्तान में घूमने की एक से बढ़कर एक जगहें हैं। अगर आप इन्हें देख लेंगे तो एक बार यहां जाने का मन जरूर करेगा और सोचेंगे कि काश ये भारत में ही होते।

Credit: Wikimedia commons

आज की ताजा खबरें

​1.हुंजा घाटी​

पाकिस्तान की हुंजा घाटी दुनिया भर में मशहूर है। गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत में स्थित हुंजा घाटी की महिलाओं को दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है। हुंजा के पहाड़ों में शांति है। यहां के पहाड़ आपको जन्नत महसूस करवा सकते हैं।

Credit: Wikimedia Commons

​2.स्वात घाटी​

स्वात घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावना मौसम और मेहमान नवाजी लोगों का दिल जीत लेती है। पाकिस्तान दौरे में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने स्वात घाटी को पाकिस्तान का 'स्विट्जरलैंड' कहा था।

Credit: Wikimedia Commons

​​3. नारान कागान ​

नारान कागान भी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक घाटी है। यहां बहती नदियां, घास के मैदान, बर्फीले पहाड़ और झीलें दुनिया भर के लोगों को यहां आने पर मजबूर कर देती है।

Credit: Wikimedia Commons

You may also like

​धरती तक सूर्य की रोशनी पहुंचने में कितन...
30 साल बाद खिसक रहा सबसे विशाल हिमखंड, द...

​4. शोगरन घाटी​

शोगरन कागान क्षेत्र का एक छोटा हिल स्टेशन है और यहां गर्मियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। टूरिस्ट यहां लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण का मजा उठा सकते हैं।

Credit: Wikimedia Commons

​5. स्कार्दू घाटी​

स्कार्दू घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत झरनों, नीली झीलों और चट्टानी पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। स्कर्दू पाकिस्तान को चीन, अफगानिस्तान और भारत से जोड़ती है।

Credit: Wikimedia Commons

​6.नीलम घाटी​

नीलम घाटी पाक अधिकृत कश्मीर में है और यह POK की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह मीठे पानी की धाराओं, बेहद साफ नदियों और खूबसूरत जंगलों के लिए मशहूर है।

Credit: Wikimedia Commons

​7. आरंग केल​

आरंग केल नीलम में ही मौजूद एक छोटा सा गांव है। इसे नीलम का मोती भी कहा जाता है। आरंग केल गांव 8000 फुट ऊंचाई वाले एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

Credit: Wikimedia Commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​धरती तक सूर्य की रोशनी पहुंचने में कितना टाइम लगता है?

ऐसी और स्टोरीज देखें