जमीन के ऊपर नहीं अंदर बहती हैं ये 7 रहस्यमयी नदियां
Amit Mandal
जमीन के अंदर बहने वाली नदियां
आपने ऐसी नदियां तो देखी हैं जो जमीन के ऊपर बहती हैं, लेकिन हम आपको 7 ऐसी नदियों के बारे में बता रहे हैं, जो जमीन के ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से बहती हैं।
Credit: Wikimedia
रियो सीक्रेटो - मैक्सिको
यह भूमिगत नदी मैक्सिको में प्लाया डेल कारमेन शहर के बाहरी इलाके में मौजूद जिसे रियो सीक्रेटो के नाम से जाना जाता है। यह नदी 38 किलोमीटर लंबी एक गुफा के अंदर बहती है।
Credit: Wikimedia
फ्रांस की लबौइच नदी
फ्रांस की लबौइच नदी यूरोप की सबसे लंबी भूमिगत नदी है। इस नदी को पहली बार 1906 में खोजा गया था।
Credit: Wikimedia
कैलिफोर्निया की मोहावी नदी
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मोहावी नदी पूर्वी सैन बर्नार्डिनो पर्वत और मोजावे रेगिस्तान में रुक-रुक कर बहती है। इस नदी का अधिकांश हिस्सा जमीन के नीचे है।
Credit: Wikimedia
You may also like
समंदर में डूबने वाला है ये देश; बच्चे पै...
क्या था सिकंदर के घोड़े का नाम जिसने जित...
मिस्ट्री रिवर - इंडियाना
अमेरिका के इंडियाना की अंडरग्राउंड नदी को मिस्ट्री रिवर के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नदी है।
Credit: Wikimedia
पर्टो प्रिंसेसा नदी - फिलीपींस
फिलीपींस की पर्टो प्रिंसेसा नदी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। पांच मील लंबी यह नदी जमीन के नीचे गुफाओं के रास्ते बहती है।
Credit: Wikimedia
पुंकवा नदी- चेक गणराज्य
चेक गणराज्य में मौजूद पुंकवा नदी को पहली बार 1723 में खोजा गया था, इस नदी की कुल लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है।
Credit: Wikimedia
रियो कैमू नदी-प्यूर्टो रिको
प्यूर्टो रिको में मौजूद रियो कैमू नदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भूमिगत नदी है। यह एक लाख साल पूरानी खूबसूरत गुफाओं से होकर गुजरती है।
Credit: Wikimedia
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: समंदर में डूबने वाला है ये देश; बच्चे पैदा करने से डर रहे लोग