Amit Mandal
Dec 02, 2024
हम आपको बता रहे हैं दुनिया की टॉप 7 खुफिया एजेंसियों के बारे में जिनकी बहुत चर्चा होती है। इनके ऑपरेशंस की किसी को कानोंकान भी खबर नहीं होती और दुश्मनों के बीच इनका खौफ बरकरार रहता है। कौन है नंबर वन जानते हैं।
Credit: Social Media
इजराइल की खुफिया एजेंसी MOSSAD को दुश्मनों के बीच खौफ पैदा करने के लिए जाना जाता है। खतरनाक ऑपरेशनों को अंजाम देने के मामले में इसके आगे कोई नहीं टिक सकता। इसका सक्सेस रेट सबसे अधिक है। MOSSAD की स्थापना 1949 की गई थी।
Credit: Social Media
फेडरल सिक्योरिटी सर्विस रूस की खुफिया एजेंसी है और इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1995 को हुई थी। एफएसबी किस तरह के कामों की अंजाम देती है इसके बारे में पूरी दुनिया को पता है और यह दुश्मनों के बीच खौफ पैदा करती है।
Credit: Social Media
भारत की खुफिया एजंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना 1968 में की गई थी। रॉ के ऑपरेशन इतने गुप्त और घातक होते हैं कि दुश्मनों में हमेशा इसका खौफ बना रहता है। खास बात ये है कि रॉ अपने ऑपरेशन में इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि किसी निर्दोष को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।
Credit: Social Media
पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस की स्थापना 1948 में की गई थी। इसकी कारनामें बहुत घातक होते हैं और भारत में हुए कई आतंकी हमलों में आईएसआई का हाथ रहा है।
Credit: Social Media
अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी को सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी माना जाता है। इसकी स्थापना 1947 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ए ट्रूमैन ने की थी। 2013 में वाशिंगटन पोस्ट ने सीआईए को सबसे ज्यादा बजट वाली खुफिया एजेंसी बताया था।
Credit: Social Media
मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन-6 (MI6) यूनाइटेड किंगडम की खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1909 में की गई थी। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों से इसके कारनामों की झलक मिल सकती है।
Credit: Social Media
मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सेफ्टी चीन की खुफिया एजेंसी है और इसका गठन 1983 में हुआ था। इसके कारनामे बेहद गुप्त रहते हैं और इसके बारे में दुनिया को बहुत अधिक जानकारी नहीं है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स