Nov 13, 2025

दुनिया की सबसे गहरी जगह...,इतनी गहरी कि माउंट एवरेस्ट भी इसमें समा जाए

Amit Mandal

​​मारियाना ट्रेंच​​

समुद्र की सबसे अधिक गहराई वाली जगह को मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench) कहा जाता है, जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​सबसे गहरा बिंदु चैलेंजर डीप​

इस ट्रेंच के सबसे गहरे बिंदु को चैलेंजर डीप (Challenger Deep) के नाम से जाना जाता है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​​गहराई लगभग 10,975 मीटर ​

इस ट्रेंच का सबसे गहरा बिंदु चैलेंजर डीप कहलाता है, जिसकी गहराई लगभग 10,975 मीटर (36,000) फीट) से भी अधिक है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​ऐसा दबाव कि हड्डियां तक चटका दे​

यह पृथ्वी पर सबसे गहरा ज्ञात बिंदु है। यहां पानी का दबाव इतना है कि शरीर की हड्डिया भी तोड़ दे। यहां कभी सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

You may also like

कभी-कभी पायलटों को 'ब्लैकआउट' क्यों हो ज...
न्यूक्लियर टेस्ट को आखिर छिपाया क्यों नह...

​​गुआम द्वीप के पास स्थित​​

यह प्रशांत महासागर में गुआम (Guam) द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। माउंट एवरेस्ट भी इसकी गहराई के आगे छोटा है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​माउंट एवरेस्ट भी छोटा​

अगर दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत, माउंट एवरेस्ट को इस गहराई में डाल दिया जाए, तो उसका शिखर भी पानी की सतह से लगभग 2 किलोमीटर नीचे रहेगा। यानी माउंट एवरेस्ट इसमें आसानी से समा जाएगा।

Credit: Wikimedia

​स्पेनिश रानी मारियाना के सम्मान में नाम​

मारियाना ट्रेंच का नाम पास के मारियाना द्वीप समूह के नाम पर रखा गया है, जिन्हें ऑस्ट्रिया की स्पेनिश रानी मारियाना के सम्मान में लास मारियानास नाम दिया गया है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​आइलैंड आर्क का हिस्सा​

ये द्वीप, आइलैंड आर्क का हिस्सा है जो खाई के पश्चिमी तरफ एक ओवर-राइडिंग प्लेट पर बना है, जिसे मारियाना प्लेट कहा जाता है।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

​खास तरह के जीव ही पनप पाते हैं​

सीधे शब्दों में कहा जाए तो मारियाना ट्रेंच का चैलेंजर डीप करीब 10.8 किलोमीटर गहरा है और इस गहराई पर कुछ खास तरह के जीव ही पनप पाते हैं।

Credit: Wikimedia/AP/Britannica

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कभी-कभी पायलटों को 'ब्लैकआउट' क्यों हो जाता है? फाइटर प्लेन चलाने में होती है ये दिक्कतें

ऐसी और स्टोरीज देखें