Dec 12, 2024

जब इस पक्षी ने सैनिकों को चटा दी धूल, मशीन गन का भी नहीं चला जोर

Anurag Gupta

​अनोखा पक्षी​

दरअसल, हम जिस पक्षी की बात कर रहे हैं वह शुतुरमुर्ग की तरह दिखता है और उसे हम एमु (Emu) के नाम से जानते हैं।

Credit: iStock

​तैरने में है माहिर​

एमु न सिर्फ तैरने में माहिर होते हैं, बल्कि लंबी-लंबी छलांग भी लगाते हैं, लेकिन पंख होने के बावजूद उड़ नहीं पाते हैं।

Credit: iStock

चांद पर इतनी देर में पहुंचे

​पानी की तलाश में निकला झुंड​

साल 1932 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में लगभग 20,000 एमु का एक झुंड पानी की तलाश भटक रहा था और देखते ही देखते वह किसानों के इलाकों में चले आए और गेहूं के खेतों के बाड़ों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

Credit: iStock

​एमु के विरुद्ध छिड़ा युद्ध​

बाड़े टूट जाने की वजह से खरगोश और अन्य जानवर खेतों में घुस जाते और फसल को नुकसान पहुंचा सकते थे। इसलिए किसानों ने एमु के खिलाफ एक युद्ध छेड़ने के लिए रॉयल ऑस्ट्रेलियन आर्टिलरी से मदद मांगी।

Credit: iStock

You may also like

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप, ये अनूठी ची...
दुनिया के ऐसे कुछ देश जहां पर नहीं है को...

​सैनिकों को चटाई धूल​

ऑस्ट्रेलिया ने 2 नवंबर को 7वीं हैवी बैटरी, रॉयल ऑस्ट्रेलियन आर्टिलरी को मशीन गन और 10,000 राउंड गोला-बारूद के साथ तैनात किया। उम्मीद थी कि सैनिक एमु को आसानी से मार देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Credit: iStock

​तितर-बितर हो गए एमु​

सैनिकों ने 50 एमु के एक झुंड को निशाना बनाया, लेकिन गोली चलते ही एमु तितर-बितर हो गए। हालांकि, दो दिन बाद हजार एमु के एक झुंड को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दर्जनभर एमु को मार गिराया गया।

Credit: iStock

​मशीन गन भी कुछ नहीं कर पाई​

ट्रक पर लगी मशीन गन से जब एमु को निशाना बनाया गया तो वह इतनी रफ्तार से दौड़े की उबड़-खाबड़ इलाके में ट्रक भी उनका पीछा नहीं कर पाया। जिसके बाद प्रकाशित कई रिपोर्ट्स में तो एमु को मशीन गन से भी तेज बताया गया।

Credit: iStock

​सैनिकों को बुलाया गया वापस​

50 से 200 एमु को मारने में सैनिकों ने 2500 राउंड खर्च कर दिए जिसके बाद उन्हें वापस बुला लिया गया। कुछ दिन बाद जब सैनिक लौटे तो उन्होंने हजार से कम एमु को मारने में 10 हजार राउंड खर्च कर दिया।

Credit: iStock

​एमु की जीत​

इसके बाद दिसंबर में एमु के विरुद्ध युद्ध को समाप्त कर दिया गया और इस युद्ध को 'एमु' की जीत के तौर पर देखा जाता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप, ये अनूठी चीजें बनाती हैं इसे खास

ऐसी और स्टोरीज देखें