By: Amit Mandal

अंतरिक्ष में किस देश के सबसे ज्यादा सैटेलाइट, विकसित देशों के बीच भारत ने दिखाई धमक

Dec 31, 2025

​विभिन्न कक्षाओं में 12149 उपग्रह मौजूद

4 मई, 2025 तक उपग्रह ट्रैकिंग वेबसाइट "ऑर्बिटिंग नाउ" के अनुसार पृथ्वी की विभिन्न कक्षाओं में 12,149 सक्रिय उपग्रह मौजूद हैं।

Credit: NASA

​LEO में वर्चस्व स्थापित किया

​अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों की संख्या पर गहराई से नजर डालने पर पता चलता है कि कैसे छोटे उपग्रहों ने निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है।


Credit: NASA

​ये उपग्रह किस कक्षा में परिक्रमा करते हैं?

पृथ्वी की कक्षाओं की तीन मुख्य श्रेणियों में छोटे उपग्रह अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी कक्षा (LEO) में प्रमुख हैं, जबकि बड़े उपग्रह भूस्थिर कक्षा (जीईओ) और मध्यम पृथ्वी कक्षा (एमईओ) में हैं।

Credit: NASA

​अमेरिका सबसे आगे

अंतरिक्ष में अमेरिका के सबसे अधिक 8000 सैटेलाइट है और इसने रूस सहित बाकी देशों को बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

Credit: IANS

You may also like

कौन सा देश सबसे पहले मनाता है न्यू ईयर? ...
मिलिट्री ड्रोन के प्रति घंटे का खर्च कित...

​इसके बाद रूस, चीन और यूके

इसके बाद रूस, चीन और यूके का नंबर आता है। रूस के1500, चीनके 800 और यूनाइटेड किंगडम के 700 सैटेलाइट अंतरिक्ष में हैं।

Credit: IANS

​जापान-भारत-फ्रांस के सैटेलाइट

जापान के 200 सैटेलाइट, फ्रांस और भारत के 100-100 सैटेलाइट, जर्मनी के 80, कनाडा के 70 और इटली के 50 सैटेलाइट अंतरिक्ष में हैं।

Credit: IANS

​​भारत ने लहराया परचम​

इस मामले में भारत की सफलता बहुत मायने रखती है क्योंकि एक विकासशील देश होने के बावजूद वह कई तकनीक प्रधान विकसित देशों से भी आगे निकल गया है।

Credit: ISRO

​91 देशों के उपग्रह कक्षा में पहुंचे

21वीं सदी की शुरुआत में सिर्फ 14 देशों के पास उपग्रह थे। पिछले दो दशकों में अंतरिक्ष में सक्रिय 91 नए देशों के उपग्रह कक्षा में पहुंच चुके हैं।

Credit: IANS

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कौन सा देश सबसे पहले मनाता है न्यू ईयर? न्यूजीलैंड नहीं, तो फिर कौन

ऐसी और स्टोरीज देखें